काम की बात

Maharashtra MLC Election Results 2023: बीजेपी को लगा बड़ा झटका, महाराष्ट्र के इस चुनाव में हुई हार

Maharashtra MLC Election Results 2023: देवेंद्र फडणवीस को अपने ही गृह जनपद  में मिली कड़ी हार


Highlights

  • महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए मतदान के नतीजे चौंकाने वाले हैं।
  • महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके ही  होम  ग्राउंड पर जबरदस्त शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

Maharashtra MLC Election Results 2023: महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के चुनाव के लिए मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उच्च सदन के पांच सदस्यों का कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त हो रहा है, जिसमें दो स्नातक और तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं।

आपको बता दें महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को उनके ही होम ग्राउंड पर जबरदस्त शिकस्त का सामना करना पड़ा है। नागपुर विधान परिषद चुनाव में महाविकास अघाड़ी समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अड़बाले ने बीजेपी के उम्मीदवार एन जी गानार को हरा दिया है। इस चुनावी हार ने बीजेपी को आत्मचिंतन करने का एक मौका जरूर दिया है।

महाराष्ट्र में विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए मतदान के नतीजे चौंकाने वाले हैं। खास तौर पर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस  अपने ही होम ग्राउंड नागपुर में पराजित हुए हैं। इस सीट पर बीजेपी ने दो बार के विधायक एन जी गानार को मैदान में उतारा था। जबकि महाविकास अघाड़ी  ने सुधाकर अड़बाले को मौका दिया था। यह माना जा रहा था कि इस चुनाव में एन जी गानार हैट्रिक मारेंगे और इस बार भी विजयी होंगे।

हालांकि, तमाम कयासों और अटकलों को गलत साबित करते हुए एमवीए के उम्मीदवार सुधाकर गड़बाले  विजयी हुए हैं। उनकी जीत को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले  ने ट्वीट कर जानकारी दी है। नागपुर समेत छह जिलों 86.23 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। हैरत की बात यह है कि इस जीत का सेहरा उन्होंने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सिर पर बांधा है। उन्होंने कहा कि मैंने देवेंद्र फडणवीस की वजह से यह चुनाव जीता हूं।

भाजपा के उम्मीदवार ज्ञानेश्वर म्हात्रे ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधान परिषद के कोंकण डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव जीता। वहीं, भगवा संगठन द्वारा समर्थित उम्मीदवार को नागपुर डिवीजन शिक्षक सीट पर विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

Read more: Budget 2023 Live: इस साल के बजट में यह रहा खास, इन वर्गों को मिला सौगात

अधिकारियों ने बताया कि एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अदबले ने नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागोराव गनार को हराया। आपको बता दें नागपुर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का यह गृह जनपद है।

आपको बताए नागपुर सीट पर एमवीए के सुधाकर अदबोले ने बीजेपी के नागो गानार को 7 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर म्हात्रे ने बलराम पाटिल को हराया। ज्ञानेश्वर म्हात्रे को 20 हजार से ज्यादा और बलराम पाटिल को महज 9 हजार 500 वोट मिले।

बाकी बचीं औरंगाबाद और अमरावती सीटों पर अभी वोटों की गिनती जारी है। औरंगाहाद सीट पर भी महाविकास अघाड़ी बीजेपी से आगे चल रही है. बता दें कि इस सीट पर एमवीए ने विक्रम काले को उम्मीदवार बनाया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button