काम की बात

Dhanbad fire Accident: एक झटके में समाप्त हुए परिवार के इतने लोग, पसरा मातम

Dhanbad fire Accident: परिजनों के मौत से अनजान थी बेटी, ले रही थी सात फेरे

Highlights:
  • धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगी थी।
  • जिसमे 15 लोगों की आग में जलकर मौत हो गई
  • सभी मृतकों को 4 लाख रुपये का मुआवजा सरकार देगी।

Dhanbad fire Accident: धनबाद के आशीर्वाद टावर में मंगलवार शाम को भीषण आग लगी थी। जिसमे 15 लोगों की आग में जलकर मौत हो गई थी। वहीं 18 लोग जलकर घायल हो गए है। जिनका अभी भी इलाज चल रहा है। सभी शवों को SNMMCH अस्पताल में रखा गया हैं। शवों को लेने के लिए परिजन रात से ही अस्पताल में पहुंच गए है। सभी परिजन शवों को देखने के लिए परेशान है।

परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें अब तक अपनों के शव तक नहीं दिखाए गए हैं। पूंछने पर कहा जा रहा है कि मजिस्ट्रेट आएंगे, इसके बाद ही शव को दिखाया जाएगा। मजिस्ट्रेट की नियुक्ति में सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाना है। इसलिए हमें नहीं दिखा सकते हैं। सभी परिजन अग्निकांड की जानकारी पाकर SNMMCH अस्पताल पहुंचे है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतकों के परिजन SNMMCH में उनके शवों को लेने की आस लगाए बैठे हैं।

परिजनों ने कहा कि जो होना था वह हो गया। हम अपने परिजनों को खो चुके है। हम खुद इस हादसे के बाद दुखी है। आखिर हमारे अपनों का शव कब तक सौंपा जाएगा। वही धनबाद के विधायक राज सिन्हा पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे। विधायक ने परिजनों की परेशानी को देखते हुए डीसी से बात कर शवों को सौंपने का आग्रह किया।

आपको बता दें इस अग्निकांड में दुल्हन स्वाति ने ना सिर्फ अपनी मां माला देवी को खो दिया बल्कि उनकी दादी, चाची, मौसेरे भाई अमन की भी जान चली गई। इस भारी विपत्ति के बाद भी दुल्हन के पिता सुबोध लाल श्रीवास्तव ने किसी तरह अपनी बेटी की शादी की रस्मों को पूरा किया लेकिन उसके बाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल में उनके सब्र का बांध टूट गया।

मां और दादा के अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल के मोर्चरी पहुंचीं नई नवेली दुल्हन स्वाती को ढाढस बंधाते हुए पिता सुबोध कह रहे थे। ‘ बेटा तुमको हिम्मत रखना होगा। तुम पर ही सबकुछ टिका है। तुम हार गई तो हम सभी टूट जाएंगे’ यह कहते हुए सुबोध अस्पताल के बरामदे में ही फूट-फूट कर रोने लगे।

इस भीषण अग्निकांड के बाद झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता आशीर्वाद टॉवर पहुंचे जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे पर मंत्री ने दुख जताया और कहा कि सीएम भी इस घटना से दुखी हैं।

Read more: Dhanbad fire: एक दिया ने ले ली 15 लोगों कि जान, जानिए क्या है पुरा मामला

उन्होंने कहा कि सभी मृतकों को 4 लाख रुपये का मुआवजा राज्य सरकार देगी। हादसे में घायल लोगों के समुचित ईलाज एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु भी जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है। वहीं जरूरत पड़ने पर घायलों को इलाज के लिए बाहर भी भेजा जाएगा।

वहीं झारखण्ड के मुख्यमंत्री दुख जताते हुए बोले, ‘परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। घायलों को शीघ्र चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव कार्य किया जा रहा है।’

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button