137 years of Congress: 137 साल पुरानी राजनीतिक पार्टी का स्थापना दिवस आज

137 years of Congress: भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी ने इतिहास में अबतक 6 प्रधानमंत्री दिए हैं। जानिए कौनसी है ये पार्टी
137 years of Congress: आज ही के दिन 1885 में हुआ था देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी का उदय। कांग्रेस की स्थापना दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है. आजादी के आंदोलन के वक्त कांग्रेस पार्टी की नींव आज से 137 साल पहले मुंबई में रखी गई थी।
कांग्रेस की स्थापना का श्रेय एक अंग्रेज एलन ऑक्टेवियन ह्यूम को जाता है। अंग्रेजों ने कांग्रेस पार्टी की स्थापना क्यों की थी, इसका किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेज नहीं चाहते थे कि फिर कभी ऐसा हालात बनें। इसलिए उन्होंने एक ऐसा मंच बनाने की सोची जहां हिंदुस्तानी लोग अपने मन की बात रख सकें और अपना विरोध भी जता सकें।
इस मंच का उद्देश्य पढ़े-लिखे भारतीयों के बीच सरकार की पकड़ बढ़ाना था, जिससे ब्रिटिश राज और उनके बीच नागरिक और राजनीतिक मुद्दों पर बातचीत हो सके। इसके लिए एक अंग्रेज अफसर एओ ह्यूम को चुना गया। कांग्रेस पार्टी की स्थापना भले ही एक अंग्रेज ने की थी, लेकिन इसके अध्यक्ष भारतीय ही थे। कांग्रेस पार्टी के पहले अध्यक्ष कलकत्ता हाईकोर्ट के बैरिस्टर व्योमेश चंद्र बनर्जी थे।
24 साल बाद गैर-गांधी व्यक्ति को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। आजादी के बाद से अभी तक 17 लोग कांग्रेस के अध्यक्ष पद रह चुके हैं, जिनमें से पांच गांधी परिवार के सदस्य रहे हैं। कांग्रेस के तकरीबन 137 साल के इतिहास में छठी बार यह अध्यक्ष पद के लिए आंतरिक रूप से मतदान कराया गया। इसके अलावा 24 साल बाद गैर-गांधी व्यक्ति को कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले साल 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए गए थे। कांग्रेस के 1939 के अध्यक्ष पद के चुनाव में महात्मा गांधी के उम्मीदवार पी. सीतारमैया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से हार गए थे।
कांग्रेस ने देश को छह प्रधानमंत्री दिए हैं। इनमें जवाहर लाल नेहरू 1947 से 1964, लाल बहादुर शास्त्री 1964 से 1966, इंदिरा गांधी 1966 से 1977 और 1980 से 1984, पीवी नरसिम्हा राव 1991 से 1996 तक और मनमोहन सिंह, 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
गौरतलब ये है कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे मुंबई में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाने की परंपरा को 37 साल बाद फिर शुरू करने जा रहे हैं। इससे पहले साल 1985 में राजीव गांधी मुंबई में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर पार्टी के स्थापना दिवस में शामिल हुए थे,और उस साल मुख्य कार्यक्रम मुंबई में ही किया गया था।
कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी राज्यों में कांग्रेस दफ्तरों में भी कार्यक्रम होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एआईसीसी मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराऐगें। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगा, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पार्टी का झंडा फहराएंगे। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस मौके पर बुधवार को खासतौर से मुंबई जाएंगे और एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।