World Elder Abuse Awareness Day: वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार पर रोक, वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवरेनेसस डे 2025
World Elder Abuse Awareness Day, हर वर्ष 15 जून को विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) मनाया जाता है।
World Elder Abuse Awareness Day : वर्ल्ड एल्डर एब्यूज अवरेनेसस डे, बुजुर्गों सम्मान को दें
World Elder Abuse Awareness Day, हर वर्ष 15 जून को विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (World Elder Abuse Awareness Day) मनाया जाता है। World Elder Abuse Awareness Day का उद्देश्य दुनिया भर में बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार, हिंसा, उपेक्षा और शोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। बुजुर्ग हमारे समाज का अनुभव और ज्ञान होते हैं, लेकिन आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में उनका सम्मान और देखभाल अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है।

World Elder Abuse Awareness Day का इतिहास
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और संयुक्त राष्ट्र (UN) ने 2006 में इस दिवस को मान्यता दी थी। इसे पहली बार 15 जून 2006 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया। World Elder Abuse Awareness Day का मुख्य उद्देश्य यह था कि दुनिया भर की सरकारें, संस्थाएं और आम लोग मिलकर बुजुर्गों के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज़ उठाएं और उनके अधिकारों की रक्षा करें। बुजुर्गों के साथ होने वाले दुर्व्यवहार बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार कई रूपों में हो सकता है, उन्हें मारना, धक्का देना या चोट पहुँचाना। ताने मारना, अपमान करना, अकेला छोड़ देना। उनकी संपत्ति, पैसे या पेंशन का गलत इस्तेमाल।

क्यों ज़रूरी है जागरूकता?
आज के समय में कई बुजुर्ग अकेले रहते हैं या अपने बच्चों पर निर्भर होते हैं। शारीरिक रूप से कमज़ोर होने के कारण वे अक्सर आत्मरक्षा नहीं कर पाते। सामाजिक, आर्थिक और भावनात्मक रूप से कमजोर होने के कारण वे दुर्व्यवहार सहने पर मजबूर हो जाते हैं। बहुत बार उन्हें यह भी नहीं पता होता कि वे कहां शिकायत करें या किससे मदद लें। इसलिए इस दिवस पर जागरूकता फैलाना ज़रूरी है ताकि समाज बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बने। उनके अधिकारों की रक्षा हो। सरकारें और संस्थाएं बुजुर्गों के लिए ठोस कदम उठाएं। पीड़ित बुजुर्ग खुलकर अपनी बात कह सकें और न्याय पा सकें।
Read More : Delhi Water Crisis: दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ीं, इन क्षेत्रों में नहीं आ रहा पानी
क्या कर सकते हैं हम?
अपने घर के बुजुर्गों को समय दें, उन्हें सम्मान और प्यार दें। यदि किसी पड़ोसी या जान-पहचान में बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार होता दिखे तो चुप न रहें, मदद करें। NGOs और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी रखें और ज़रूरत पड़ने पर शेयर करें। सोशल मीडिया और स्थानीय मंचों पर बुजुर्गों की समस्याओं पर बात करें। World Elder Abuse Awareness Day हमें याद दिलाता है कि हमारे बुजुर्गों की गरिमा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा हमारी ज़िम्मेदारी है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com