काम की बात

आजादी के पूरे हुए 75 साल, टेक्नोलॉजी के मामले में कहां पहुंचा देश?

इस बार देश मनाएगा 75 स्वतंत्रता दिवस


इस साल हमारा देश 75 स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हमारे देश में हर साल 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाया जाता है। आपको बता दें कि ये दिन देश के उन वीर जवानों की गौरव गाथा और बलिदान का प्रतीक है जिन्होंने अंग्रेजों के दमन से देश को आजाद कराने में अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया था। 15 अगस्त 1947 को हमें ब्रिटिश शासन के 200 सालों की गुलामी से आजादी मिली थी। 15 अगस्त का दिन हमें हमारे फ़्रीडम फाइटर्स के त्याग और तपस्या की याद दिलाता है। उस समय पर हमारे देश को आजादी दिलाने के लिए महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, भगत सिंह, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सुखदेव, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, लाला लाजपत राय, गोपाल कृष्ण गोखले, चंद्र शेखर आजाद, खुदीराम बोस समेत बहुत सारे लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व त्याग दिया था और अपने आजादी के सपने को साकार किया। तो चलिए आज हम आपको आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश की टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे।

75 स्वतंत्रता दिवस,

जाने टेक्नोलॉजी में कौन से नंबर पर है हमारा देश भारत

आज के समय पर टेक्नोलॉजी का विकास दिन प्रतिदिन बहुत तेजी से हो रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि टेक्नोलॉजी के मामले में हमारा देश कौन से नंबर पर है। आपको बता दें कि टेक्नोलॉजी में हमारा देश छठे नंबर पर है। तो चलिए जानते है टेक्नोलॉजी के मामले में भारत से आगे कौन से छः देश है।

1. जापान: आपको बता दें कि टेक्नोलॉजी के मामले में जापान सभी देशों को पीछे छोड़ पहले नंबर पर है। बता दें कि जापान में ज्यादातर काम तकनीकी आधार पर ही होते है। बुलेट ट्रेन से लेकर लेसर गन मशीन सब कुछ जापान की ही देन है।

2. फ़िनलैंड: टेक्नोलॉजी के मामले में जापान के बाद दूसरे नंबर पर फ़िनलैंड का नाम आता है आपको बता दें कि यह देश इकोनोमी, हेल्थ और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हमेशा सबसे आगे ही खड़ा रहता है।

और पढ़ें: अब भारत में विदेशी लोग भी लगवा सकेंगे वैक्सीन, जाने रजिस्ट्रेशन की विधि

3. अमेरिका: वैसे तो अमेरिका विश्व के सबसे मजबूत देश के नाम से जाना जाता है लेकिन टेक्नोलॉजी के मामले में यह तीसरे नंबर पर आता है। आपको बता दें कि अमेरिका में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियां स्थित है जिनमे गूगल, डेल और इंटेल शामिल है। इतना ही नहीं स्पेस रिसर्च का सबसे बड़ा संस्थान नासा भी अमेरिका में ही मौजूद है।

Startup

4. साउथ कोरिया: अमेरिका के बाद चौथे नंबर पर साउथ कोरिया का नाम आता है। साउथ कोरिया में दुनिया के सबसे एडवांस रोबोट काम करते है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि पूरी दुनिया में सबसे तेज इन्टरनेट स्पीड भी साउथ कोरिया में ही पाई जाती है।

5 जर्मनी: इसके बाद पांचवे नंबर पर जर्मनी का नाम आता है। इस समय पर जर्मनी लगातार टेक्नोलॉजी के रूप में उभरता जा रहा है। जर्मनी में दुनिया की जानी मानी आर्मी है जिनके पास अत्याधुनिक मिलिट्री टैंक मौजूद है।

6. भारत: आपको बता दें कि टेक्नोलॉजी में विकसित देशों में भारत का छठवां स्थान है। इतना ही नहीं हमारे देश भारत में दुनिया का सबसे बड़ा आईटी हब है। सिलिकॉन वैली को यहीं पर विकसित किया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button