भारत

Weather Update: इन राज्यों में हिट वेव के कारण 79 लोगों की मौत, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश समेत कई हिस्सों में भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 जून तक शुष्क मौसम की स्थिति की संभावना जताई है। साथ-साथ अत्यधिक गर्म लहर चलने की संभावना भी शामिल है।

Weather Update: कुछ राज्यों में हिट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी, दिल्ली में जल्द बूंदाबांदी


Weather Update: IMD ने शुक्रवार (31 मई) के लिए देश में कहीं भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। देश के 7 राज्यों में हीटवेव के कारण गुरुवार (30 मई) को 79 लोगों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा बिहार में 44 लोगों की जान गई। झारखंड में 15 की मौत हुई। ओडिशा के राउरकेला में 6 घंटे के दौरान 10 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में 5 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 3 और उत्तर प्रदेश-दिल्ली में 1-1 की मौत हुई।

हिट वेव से 79 लोगों की मौत

देश के 7 राज्यों में हीटवेव के कारण गुरुवार (30 मई) को 79 लोगों की मौत हुई। इनमें सबसे ज्यादा बिहार में 44 लोगों की जान गई। झारखंड में 15 की मौत हुई। ओडिशा के राउरकेला में 6 घंटे के दौरान 10 लोगों ने दम तोड़ दिया। राजस्थान में 5 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 3 और उत्तर प्रदेश-दिल्ली में 1-1 की मौत हुई।

हिट वेव से राहत मिलने की उम्मीद

अच्छी खबर यह है कि इन राज्यों में आज से हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार और झारखंड में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। दोनों राज्यों के कई हिस्सों में देर रात गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ शुरू भी हो गई है।

हिट वेव का रेड अलर्ट जारी

IMD ने शुक्रवार (31 मई) के लिए देश में कहीं भी हीटवेव का रेड अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ अगले पांच दिन का तापमान मौजूदा तापमान से 2-4 डिग्री कम रह सकता है।

कुछ राज्यों में हिट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात को गर्म मौसम रहेगा। गुरुवार को हरियाणा के सिरसा में देश में सबसे ज्यादा 49.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में जल्द बूंदाबांदी

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमोत्तर भारत और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली-NCR के लिए राहत की खबर दी है। IMD ने एक बयान में कहा कि आने वाले पश्चिमी वक्षिोभ का असर यहां दिखने वाला है। अरब सागर से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बहने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवा के कारण बारिश या तूफान और स्थिति बन सकती है। इस कारण तापमान में मध्यम गिरावट हो सकती है। अगले 2-3 दिनों के दौरान भीषण गर्मी की स्थिति कम हो जाएगी। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Read More: T20 World Cup: गजब! टी20 मैच में कंगारू टीम के हेड कोच को करनी पड़ी फील्डिंग, जानें पूरा मामला

केरल पहुंचा मानसून, पूर्वोत्तर राज्यों में भी एंट्री

गुरुवार (30 मई) को मानसून केरल पहुंच गया। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और असम में भी मानसून की एंट्री हो गई। दिल्ली में मानसून 27 जून तक आने का अनुमान है। इस बार मानसून पूर्वानुमान के एक दिन पहले आया है। IMD ने 31 मई तक इसके केरल में पहुंचने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button