भारत

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर लगाएंगे आईपीएल मे कॉमेडी का तड़का

क्रिकेट के मौसम में कॉमेडी की बरसात


सुनील ग्रोवर बहुत जल्द अपने नये शो “धन धना धन” में  टीवीपुर की भाभीजी, बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिन्दे के साथ नजर आएंगे। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने अपना प्रोमो लॉन्च किया है। सुनील ग्रोवर के इस प्रोमो में भारत के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आए है।

सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा शो में डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार और कॉमेडी नाईट्स विथ कपिल शर्मा में गुत्थी के किरदार से बहुत मशहूर हो गये थे.

सुनील ग्रोवर एंड शिल्पा शिन्दे
सुनील ग्रोवर एंड शिल्पा शिन्दे

उन्होनें अपने दोनो ही किरदारो से लोगो को खूब गुदगुदाया और काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी। अब उनके आने वाले नये शो में भी ये दावा किया जा रहा है की सुनील ग्रोवर का एक नया अंदाज देखने मिलेगा जो लोगो को फिर अपने कॉमेडी पंच से हंसने पर मजबूर कर देगा.

Also Read: रणवीर सिंह के बाद अब परिणीती ने आईपीएल में परफॉर्म करने से किया इनकार

कापिल शर्मा के साथ स्टेज शेयर करने के बाद अब सुनील ग्रोवर अपने इस नये शो में अकेले कितने चार चांद लगाते है ये तो शो देखने के बाद पता चलेगा। क्रिकेट फीवर के चलते अपने शो को  IPL के समय लॉन्च करने खतरो के खिलाड़ी से कम नहीं है.

सुनील ग्रोवर के इस शो में कपिल शर्मा के टीम मेमबर अली अज़गर और सुगंधा मिश्रा के जॉइन करने की भी खबर सामने आ रही हैं। साथ ही क्रिकेट सम्राट कपिल देव और विरेंद्र सहवाग भी शामिल होंगे। तो ये शो क्रिकेट-कॉमेडी का मिश्रण होगा। शो “धन धना धन” में ठहाको के साथ चौको-छक्को की भी बारिश होगी। क्योंकी ये शो 7 अप्रैल मतलब (आईपीएल) के साथ शुरुआत  कर रहा है.

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at info@oneworldnews.in

 

Back to top button