भारत

G20 Summit पर मोदी का दुनिया को संदेश

G-20 पर पीएम मोदी का दुनिया को संदेश,कहा-यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है। 'भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है।

G20 Summit के पहले सत्र में  मोरक्को में आए भूकंप पर प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदना व्यक्त की।


विश्व का सबसे बड़ा वैश्विक मंच G20 के शिखर सम्मेलन की  शुरुआत राजधानी दिल्ली में हो चुकी है। G20 के पहले सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है। आपको बता दे कि, अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरक्को में आए भूकंप में हुई मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

Read more: G20 Summit 2023 : आपको देखकर बहुत अच्छा लगा मिस्टर प्रधानमंत्री”, PM मोदी संग डिनर के बाद जो बाइडेन का ट्वीट

पीएम मोदी ने कहा, भारत ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर की पहल का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा, समावेशी ऊर्जा परिवर्तन के लिए खरबों डॉलर की आवश्यकता विकसित देश इसमें बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रथम सत्र के बारे में जानकारी देते हुए एक्स पर लिखा, मानव केंद्रित विकास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया, जिस पर भारतीय संस्कृति ने हमेशा से जोर दिया है। यह एक पृथ्वी की भावना के साथ है कि भारत ने लाइफ मिशन जैसी पहल पर काम किया है, अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष पर जोर दिया है, ग्रीन ग्रिड पहल शुरू की है – एक सूर्य, एक विश्व, एक ग्रिड, सौर ऊर्जा का उपयोग, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया और राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Shriya Gupta

Journalist, Talks about Politics, Culture and International Affairs. Love to see things through the lenses. Short Films and Documentries make me More excited.
Back to top button