भारत

Mangaluru News: तेज रफ्तार कार ने एक साथ 5 महिलाओं को कुचला, हादसे में एक की मौत

तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर चल रही पांच महिलाओं को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छह सेकंड में आरोपी ने अपनी कार को पांच महिलाओं को टक्कर मार दी।

Mangaluru News: लापरवाही से गाड़ी चला रहा था शख्स, एक शोरूम के पास कार छोड़कर भागा ड्राइवर


Mangaluru News: कर्नाटक के मंगलुरु में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर चल रही पांच महिलाओं को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई, वहीं 4 गंभीर रुप से घायल हो गई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना बुधवार शाम 4 बजे मेंगलुरु के लेडीहिल इलाके के पास हुई।

लापरवाही से गाड़ी चला रहा था शख्स

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कमलेश बलदेव नाम का शख्स सफेद हुंडई इऑन कार में सवार था। वो लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। उसने दो महिलाओं और तीन लड़कियों को टक्कर मार दी। आरोपी चालक ने फुटपाथ पर एक खंभे को भी तोड़ दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

हादसे में महिला की मौत

पुलिस ने बताया कि छह सेकंड में आरोपी ने अपनी कार को पांच महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लड़कियों सहित चार घायल हो गए। आरोपी ने कार एक कार शोरूम के सामने खड़ी की और अपने घर चला गया। पुलिस ने कहा कि वह आरोपी अपने पिता के साथ पुलिस स्टेशन गया था।

तेज रफ्तार सफेद कार ने 5 लोगों को कुचला

हादसे का वीडियो पास लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नागुडा जंक्शन के पास कई लोग फुटपाथ पर चल रहे होते हैं। तभी पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आती है और लोगों को कुचल देती है। कार पहले तीन-चार महिलाओं को टक्कर मारती है। टक्कर इतनी जोरदार लगती है कि महिलाएं कई फीट हवा में उछल जाती हैं। इसके बाद कार आगे बढ़ते हुए दो और लोगों को कुचल देती है। इसके बाद सड़क किनारे लगे एक पोल से टकराकर कार की दिशा बदल जाती है।

Read More:Karnataka Road Accident : विजयनगर में तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, सात लोगों की दर्दनाक मौत

ड्राइवर एक शोरूम के पास कार छोड़कर भाग गया

मरने वाली महिला की पहचान 23 साल की रूपाश्री के रूप में हुई है। चार घायलों में तीन नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनास्थल से भागने के बाद कमलेश बलदेव ने अपनी कार एक कार शोरूम के सामने खड़ी की और अपने घर चला गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button