भारत

Bullet Train: 2026 तक भारत में चलने लगेगी बुलेट ट्रेन, मुंबई-अहमदाबाद की दूरी दो घंटे में होगी तय

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2026 तक भारत में बुलेट ट्रेन चलने लगेगी। इसके जरिए गुजरात में रहने वाला शख्स मुंबई जाकर ड्यूटी कर शाम को परिवार के पास लौट आएगा।

Bullet Train: 2026 तक तैयार हो जाएगी बुलेट ट्रेन, परिवहन ही नहीं अर्थव्यवस्था को भी मिलेगी मजबूती


Bullet Train:केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन परियोजना की रफ्तार धीमी पड़ने के लिए ठाकरे सरकार को जिम्मेदार ठहराया। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी लंबे गलियारे पर सूरत-बिलिमोरा खंड जुलाई-अगस्त 2026 तक चालू हो सकता है। रेल मंत्री ने कहा कि सीमित स्टॉप वाली ट्रेनें मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी महज दो घंटे में तय करेंगी।

रेल मंत्री ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर ठाकरे सरकार ने शीघ्र अनुमति दे दी होती, तो देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में अब तक काफी प्रगति हो चुकी होती।

कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन?

परियोजना कार्य का निरीक्षण करते समय पत्रकारों के साथ बातचीत में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी लंबे गलियारे पर सूरत-बिलिमोरा खंड जुलाई-अगस्त 2026 तक चालू हो सकता है।

क्या कुछ बोले अश्विनी वैष्णव?

बता दें कि बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में ‘सीमित स्टॉप’ और ‘ऑल स्टॉप’ सेवाएं होंगी। रेल मंत्री ने कहा कि सीमित स्टॉप वाली ट्रेनें मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी महज दो घंटे में तय करेंगी, जबकि अन्य सेवा में लगभग 2 घंटे 45 मिनट लगेंगे। बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत 12 स्टेशन होंगे। इसे नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।

Read More: Plane flying height: जहाज 35 हजार फीट की ऊंचाई पर ही क्यों उड़ते हैं?, क्या तूफान या टर्बुलेंस का रहता है डर?

अश्विनी वैष्णव ने कहा- सिर्फ परिवहन नहीं अर्थव्यवस्था भी जुड़ेगी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, यह सिर्फ परिवहन का साधन नहीं है. जब यह चलेगी तो इसके आसपास के सभी शहरों की अर्थव्यवस्था जुड़ जाएगी। मुंबई, ठाणे, वापी, सूरत, वडोदरा, आनंद और अहमदाबाद एक अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्र बन जाएंगे। बुलेट ट्रेन 2026 तक तैयार हो जाएगी। यह सबसे पहले सूरत-बिलिमोरा खंड के बीच चलेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button