हॉट टॉपिक्स

Karnataka Road Accident : विजयनगर में तीन वाहनों के बीच जोरदार टक्कर, सात लोगों की दर्दनाक मौत

कर्नाटक के विजयनगर के होसपेट के पास तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना मे माइनिंग में लगे दो ट्रेलर लॉरी और एक क्रूजर के बीच भीषण भिड़ंत हुई है।

Karnataka Road Accident :  क्रूजर में  सवार 13 लोगों में से सात लोगों की मौत, घायलों की हालत नाजुक


कर्नाटक के विजयनगर के होसपेट के पास तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर होने से 7 लोगों की मौत हो  गई है। इस घटना मे माइनिंग में लगे दो ट्रेलर लॉरी और एक क्रूजर के बीच भीषण भिड़ंत हुई है।

Read more: Iraq Fire: शादी समारोह के दौरान भीषण हादसा, 113 लोगों की मौत की हुई पुष्टि

 दो माइनिंग ट्रेलर और एक क्रूजर की  भिड़ंत –

कर्नाटक के विजयनगर जिले में सोमवार को  दो माइनिंग ट्रेलर और एक क्रूजर  की टक्कर में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।इस घटना की जानकारी पुलिस ने दे दी है। यह घटना होसपेट शहर के बाहरी इलाके में मर कम्मनहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा में हुई है।  पुलिस का कहना है कि ये घटना  लॉरी का एक्सल टूटने की वजह से हुआ है।

https://twitter.com/ANI/status/1711571052126704040?s=20

गोने बसवेश्वर मंदिर में दर्शन –

इस घटना में शिकार हुए मृतक होसपेस के रहने वाले थे।  और वे हारणहल्ली के पास कलहल्ली में गोने बसवेश्वर मंदिर में दर्शन करने करने के लिए गए थे। इस क्रूजर में कुल 13 लोग सवार थे। इस हादसे में सात लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।बाकि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयनगर के एसपी श्रीबाबू ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button