भारत

Heavy Rains In Uttrakhand: उत्तराखंड में कहीं भूस्खलन तो कहीं विद्युत आपूर्ति ठप, मां बेटी की मौत, नदियां उफान पर, भारी बारिश से पूरे राज्य में तबाही

Heavy Rains In Uttrakhand: उत्तरखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं हैं। पानी के तेज बहाव के कारण छोटी पुलिया और रास्ते बह गए। घरों और दफ्तरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Heavy Rains In Uttrakhand: हिमालयी गांवों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, राहत और बचाव कार्य में जुटी है एसडीआरएफ की टीमें

उत्तरखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं हैं। पानी के तेज बहाव के कारण छोटी पुलिया और रास्ते बह गए। घरों और दफ्तरों में पानी घुस गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित है, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वहीं बूढ़ाकेदार में नदी में भवन समाया गया। Heavy Rains In Uttrakhand वहीं बैकोड़ी में मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया है। चार मकान भूस्खलन की भेंट चढ़ गए हैं। एक गाय और बछड़ा मलबे में दब गए हैं।

एक राज्यमार्ग समेत 16 ग्रामीण मार्ग आवागमन के लिए बंद हो गए हैं। जिससे लगभग 50 हजार जनसंख्या प्रभावित हो गई है। बारिश से बिजली, पानी, संचार सेवाएं भी पटरी से उतरी गईं हैं। Heavy Rains In Uttrakhand जिला प्रशासन की टीमें खोजबचाव में जुटी हैं। बंद सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। आपको बता दें कि बागेश्वर में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। सरयू, गोमती का जलस्तर बढ़ गया है। बिजली, पानी का संकट बना हुआ है।

हिमालयी गांवों में भूस्खलन का खतरा बढ़ा Heavy Rains In Uttrakhand

हिमालयी गांवों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जिले में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हालांकि शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ रहा है। मंडलसेरा में रास्ते पानी से भर गए हैं। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बाजार और कस्बाई क्षेत्र में सन्नटा पसरा हुआ है। शुक्रवार को सुबह तक झमाझम बारिश होती रही। कपकोट तहसील के बड़ी पन्याली में भूस्खलन हुआ। जिससे उमेद सिंह पुत्र केदार सिंह का कमरों का मकान ध्वस्त हो गया है। जिसमें दो मकान पूर्ण तथा दो निर्माणाधीन भी शामिल हैं।

Read More:- Encounter In Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, तीन जवान घायल, तीन घंटे लगातार चली फायरिंग

राहत और बचाव कार्य में जुटी है एसडीआरएफ की टीमें Heavy Rains In Uttrakhand

गोशाला में बंधी गाय तथा बछड़ा मलबे में दबकर मर गए हैं। राजस्व, पुलिस, एसडीआरएफ की टीमें बचाव में जुटीं हैं। बैकोड़ी गांव में अतिवृष्टि ने तबाही मचा दी है। गांव में स्थित नरसिंह देवता का मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया है। पेयजल लाइन बह गई है। कृषि भूमि दब गई है। गरुड़ तहसील के दुदिला गांव निवासी रमुली देवी पत्नी हरीश राम का दो मंजिला मकान ध्वस्त हो गया है। तहसीलदार गरुड़ ने मौका मुआयना कर लिया है। प्रभावित परिवार को अहैतुक राशि प्रदान की जा रही है।

टिहरी में भूस्खलन से मां बेटी की मौत Heavy Rains In Uttrakhand

इसके अलावा टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के तोली गांव में भूस्खलन की चपेट में आए एक मकान के अंदर मां और बेटी दब गईं। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने देर रात किसी तरह बाहर भाग कर जान बचाई। एसडीआरएफ, पुलिस और राजस्व पुलिस की टीम तोली गांव पहुंच गई है। वहीं भारी बारिश के चलते भिलंगना ब्लॉक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

टिहरी में 33 केवी का विद्युत सब स्टेशन ठप Heavy Rains In Uttrakhand

टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक के थत्यूड़ में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में भारी मलबा भर गया है। जिससे ट्रांसफार्मर दब गए हैं। विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। विद्युत सब स्टेशन परिसर में सड़क का मलबा और पानी घुसा पड़ा हुआ है। वर्तमान समय में उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय, चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में हल्की वर्षा हो रही है। जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों में बादल छाए हैं। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू बताया जा रहा है।

घनसाली-बालगंगा घाटी में विद्युत आपूर्ति ठप Heavy Rains In Uttrakhand

इसके अलावा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू बताया जा रहा है। लम्बगांव मोटर मार्ग आयरखाल के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित होने की सूचना है। वहीं घनसाली-बालगंगा घाटी में विद्युत आपूर्ति ठप है। कई जगह बिजली के पोल बह गए हैं। कर्णप्रयाग में शुक्रवार रात को भारी बारिश हुई, जिससे पिंडर नदी उफान पर है। नारायणबगड़ का पंती कस्बा मलबे से अटा है।

कर्णप्रयाग मे पिंडर उफान पर Heavy Rains In Uttrakhand

पंती में बिजली विभाग के ट्रांसफर और तारों के बंडल मलबे में दब गए हैं और हाईवे तथा पंती-विनायक-हंसकोटी मार्ग बंद है। यहां अतिवृष्टि होने से बारिश के पानी के साथ मलबा आया। कर्णप्रयाग-ग्वालदम-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग नारायणबगड़ के पंती मे बंद है। बीआरओ सड़क खोलने में जुटा है। कर्णप्रयाग मे पिंडर उफान पर है। हरमनी में हाईवे स्लाइड्स आने से बंद है। इसके अलावा जगह-जगह मलबा आने से रास्ता अवरुद्ध है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button