भारत

BPSSC Bihar Police SI Bharti :बिहार पुलिस में भर्ती को लेकर आया एक बड़ा अपडेट

बिहार पुलिस में दरोगा के भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन जारी होने वाला है, सूत्रों के अनुसार ये पिछले 5 महीनो से रोस्टर क्लीयरेंस में फंसा हुआ था लेकिन अब इसके क्लियर होने के आसार है और जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन भी जारी कर दी जाएगी। छात्रों का इंतज़ार अब जल्द ही ख़त्म होने वाला है।

BPSSC Bihar Police SI Bharti: बिहार पुलिस में जल्द ही निकलेगी 1275 दरोगा पदों की भर्ती


बिहार पुलिस में 21 हज़ार सिपाहियों के भर्ती के बाद अब दरोगा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने वाली हैं। बिहार पुलिस में दरोगा पुलिस अवर निरीक्षक के 1275 पदों पर भर्ती का विज्ञापन बिहार पुलिस मुख्यालय की तरफ से जल्द ही जारी करने की उम्मीद है।  

पुलिस मुख्यालय के अनुसार 1275 दारोगा की नियुक्ति की जानी है। और दूसरी तरफ छात्रों का ऐसा मानना है कि बिहार दरोगा भर्ती को लेकर पिछले 5 महीनों से रोस्टर क्लीयरेंस में फंसा हुआ था लेकिन आपको बता दें कि तकनीकी बाधाओं को दूर करते हुए इसी माह रोस्टर क्लियर होने की उम्मीद है। बिहार पुलिस के एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने बताया कि इस संबंध में प्रक्रिया चल रही है।  जल्द ही प्रक्रिया की बाधाओं को दूर कर लिया जाएगा। और उसके बाद बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा विज्ञापन जारी किया जायगा।

Read more: Bihar Crime News : गया मे आपसी गैंगवार में चली गोली, विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डॉन की गोली मारकर हत्या

सूत्रों की माने तो, इस महीने रोस्टर क्लियर होने की उम्मीद है। इसके साथ ही अक्‍टूबर में विज्ञापन प्रकाशित करने की और दिसंबर तक परीक्षा लिए जाने की संभावना है। और आपको बता दे कि 21 हजार 391 सिपाहियों की बहाली को लेकर आवेदन प्रक्रिया खत्म हो गई है और लिखित परीक्षा की तिथियां भी तय हो गई हैं।

 बिहार दरोगा की लिखित परीक्षा नवंबर से दिसंबर के महीने में आयोजित करने की संभावना जताई जा रही है और इसके साथ ही अक्टूबर महीने तक बिहार पुलिस एसआई की नोटिफिकेशन भी  रिलीज़ कर दी जायगी। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button