भारत

Bihar Crime News : गया मे आपसी गैंगवार में चली गोली, विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डॉन की गोली मारकर हत्या

बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शोभ के श्मशान घाट में गोली मारकर एक शख्स की बदमाशों ने हत्या कर दी।

Bihar Crime News :  विनोद कुमार यादव की घटनास्थल पर ही मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी


बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शोभ के श्मशान घाट में गोली मारकर एक शख्स की बदमाशों ने हत्या कर दी।

गया में  गोली मारकर एक शख्स की हत्या –

घटना मंगलवार 12 सितंबर की  देर शाम की है।  युवक की पहचान विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डॉन के रूप में की गई।  वह बाराचट्टी थाना क्षेत्र के लहुवारी गांव का रहने वाला था।  उसके खिलाफ बिहार और झारखंड के कई थानों में मामले दर्ज किया हुआ हैं। गया में अपराधियों द्वारा आपसी गैंगवार में मारे जाने की आशंका बताई जा रही है। छह से सात गोली मारी गई है।  गोली लगने के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद बाराचट्टी थानाध्यक्ष और थाना के अन्य पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ टीम घटनास्थल पर पहुंची।  घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जांच के बाद पता चला कि शख्स का नाम विनोद कुमार यादव उर्फ वीरू डॉन की  है, घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही वह जेल से छूट कर गांव आया था।

Read more: Bihar Crime: बिहार में दिनदहाड़े पत्रकार की हुई हत्या, घर में घुसकर मारीं गोलियां

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button