भारत

14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की होगी शुरुआत, उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड: Hindi News Today

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है तो कोहरा और घना होता जाता है। हरियाणा के हिसार में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया।

Hindi News Today: थौबल से शुरू होगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, बाइडन ने हूती विद्रोहियों को बताया ‘आतंकी’


रायगढ़ जिले के उरण से पहली उपनगरीय ट्रेन आज से चलेगी। इस परियोजना को लगभग 30 साल पहले मंजूरी मिली थी।

Hindi News Today: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को नवी मुंबई के उल्वे में समारोह में 27 किलोमीटर लंबे बेलापुर-सीवुड्स-उरण उपनगरीय गलियारे के 14.60 किलोमीटर लंबे खारकोपर-उरण खंड का उद्घाटन किया।

14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की होगी शुरुआत

लोकसभा चुनावों को लेकर देश में राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (I.N.D.I.A) के नेताओं की आज बैठक होने जा रही है, जो वर्चुअल होगी। यह बैठक 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई भारत जोड़ो न्याय यात्रा की आधिकारिक शुरुआत से एक दिन पहले हो रही है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

सर्दी के साथ दिल्ली में बिजली की खपत ने तोड़ा रिकॉर्ड

सर्दी बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। सर्दी के मौसम में पहली बार अधिकतम मांग 57 सौ मेगावाट से ऊपर पहुंच गई है। स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के वास्तविक समय के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार पूर्वाह्न 10.49 बजे दिल्ली में अधिकतम बिजली मांग 5,701 मेगावाट थी।

भारत-अमेरिका के बीच वीजा और दुर्लभ खनिजों को लेकर हुई चर्चा

भारत और अमेरिका के बीच शुक्रवार को वीजा, दुर्लभ खनिजों, जीएसपी के तहत निर्यात लाभों को फिर से शुरू करने और फार्मा व समुद्री उत्पादों का व्यापार बढ़ाने संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व अमेरिका की व्यापार मंत्री कैथरीन ताई के बीच 14वीं ट्रेड पालिसी फोरम (टीपीएफ) के दौरान दोनों देशों ने इन मुद्दों पर चर्चा की।

Read More:- पीएम मोदी करेंगे देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन आज, इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है अटल सेतु : Atal setu

थौबल से शुरू होगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर के थौबल स्थित एक निजी मैदान से होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को यात्रा शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है तो कोहरा और घना होता जाता है। हरियाणा के हिसार में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2018 के बाद इस तारीख का सबसे कम तापमान था। दिल्ली में इस मौसम का सबसे घना कोहरा रहा, जिसकी वजह यातायात सेवाएं बुरी तरह बाधित रहीं।

मॉरीशस में 22 जनवरी को अवकाश घोषित

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन के मौके पर मॉरीशस सरकार ने भी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। देश की सरकार ने मॉरीशस में काम करने वाले हिंदूओं के लिए 22 जनवरी को दो घंटे की अवकाश की घोषणा की है। ताकि वो प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर वहां होने वाले आयोजनों में शामिल हो सकें।

बाइडन ने हूती विद्रोहियों को बताया ‘आतंकी’

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन में इरान समर्थित हाउती विद्रोहियों को आतंकवादी समूह करार दिया है। अपने एक बयान में उन्होंने कहा है कि अगल हाउती लाल सागर में अपनी हरकतों को जारी रखते हैं, तो अमेरिका उनके खिलाफ जवाबी कार्रवाई करता रहेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button