मनोरंजन

बाजीराव मस्तानी बनी विजेता और प्रियंका को मिला वुमेन ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड

‘आईफा अवॉर्ड्स 2016’ स्पेन में आयोजित किया गया है और इस बार ‘आईफा अवॉर्ड्स 2016’ 17वां एडिशन है। आइए जानते है इस बार ‘आईफा अवॉर्ड्स 2016’ में किस-किस ने बाजी मारी।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दीपिका पादुकोण को मिला पीकू फिल्म के वहीं बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड रणबीर सिंह को मिला बाजीराव मस्तानी फिल्म के लिए, साथ ही डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला है।

iifa-awards-2016-winners-salman-khans-bajrangi-bhaijaan-ranveer-singh-deepika-padukone

रणबीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सलमान खान

बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान को मिला है। फिल्म बाजीराव मस्तानी ने अपने नाम एक और अवॉर्ड करते हुए प्रियंका चोपड़ा को बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। तो वहीं दिल धड़कने दो फिल्म के लिए अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।

  • वुमेन ऑफ़ द ईयर का अवॉर्ड इस बार प्रियंका चोपड़ा को दिया गया है।
  • बेस्ट डेब्यू कपल का अवॉर्ड सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी (हीरो) को दिया गया है।
  • बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड जूही चतुर्वेदी (पीकू) को मिला है।
  • बेस्ट परफार्मेंस इन ए नेगेटिव रोल का अवॉर्ड दर्शन कुमार को एनएच-10 फिल्म के लिए मिला है।
  • दीपक डोब्रियाल को तनु वेड्स मनु रिर्टन्स फिल्‍म के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस इन कॉमिक रोल के लिए अवॉर्ड मिला है।
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल) का अवॉर्ड भूमि पेडनेकर को फिल्म दम लगा के हईसा के लिए मिला है।
  • बेस्ट डेब्यू (मेल) का अवॉर्ड विकी कौशल (फिल्म मसान) को मिला है।
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल और मेल का अवॉर्ड मोनाली ठाकुर और पपोन (मोह-मोह के धागे : दम लगा के हईसा) के लिए मिला है।
  • बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड वरुण ग्रोवर (दम लगा के हईसा) को मिला है।
  • बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड ए. श्रीकर प्रसाद को फिल्म तलवार के लिए मिला है।

  बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड भी फिल्‍म बाजीराव मस्तानी के कबीर खान, परवेज शेख और वी. विजेंद्र प्रसाद को मिला और इस बार फिल्‍म बाजीराव मस्तानी बड़ी विजेता रही है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button