लाइफस्टाइल

लॉकडाउन में नहीं जा पा रहे पार्लर, तो ऐसे बनाये घर पर वैक्स और करें वैक्सिंग

How to wax at home: नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से घर पर ही बनाये वैक्स


अभी पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर मचा हुआ है जिसके चलते दुनिया के ज्यादा तर देशो में लॉकडाउन चल रहा है। लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा पा रहे है। जिससे सभी को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। वो महिलाये जो हर महीने पार्लर जाया करती थी वो भी लॉकडाउन के कारण अपने घरों से बाहर नहीं जा पा रही है तो ऐसे में आज हम उन महिलाओं को बतायेगे कि बिना पार्लर जाये वो कैसे अपनी बॉडी से हेयर रिमूव कर सकती है। वैसे तो बॉडी से हेयर रिमूव करने के बहुत सारे तरीके है परन्तु महिलाये वैक्सिंग को सबसे ज्यादा बेस्ट मानती है। हर किसी के बॉडी हेयर की ग्रोथ रेट अलग-अलग होती है। कुछ लोगो को 20 दिन पर वैक्सिंग करवानी पड़ती है तो कुछ लोग 30 से 45 दिनों के बाद वैक्सिंग करवाते है।

बॉडी हेयर वैक्स करवाना महिलाओं की अपनी पर्सनल चॉइस है। अगर कोई महिला नहीं भी करती, तो इसके लिए कोई उसे परेशान नहीं कर सकता। परन्तु जो भी महिलाये करती है आज हम उनको बतायेगे की कैसे वो अपने घर पर वैक्स बना कर हर महीने डेढ़-दो हज़ार रुपए बचा सकती है। घर पर रखे सामान से ही आप आसान तरीकों से वैक्स बना सकते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है कैसे और किन नैचुरल इंग्रीडिएंट्स से आप घर पर वैक्स बना सकते है।

वैक्स बनाने के लिए हमे चाहिए

चीनी – 250 ग्राम या 2 कप

शहद – 250 ग्राम या 2 कप

नींबू का रस – 1 कप

और पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया अपने सुनहरे बालों का राज़

घर पर कैसे बनाएं वैक्स?

घर पर वैक्स बनाने के लिए एक नॉनस्टिक पैन ले। अगर आपके पास नॉनस्टिक पैन नहीं है तो आप मोटे तले का बर्तन भी ले सकते है। इसमें 250 ग्राम चीनी डालकर इसे गैस पर चढ़ा दें और गैस को मीडियम आंच पर रखें। इसे बार-बार हिलाएं न, बल्कि जब चीनी पिघलने लगे तो लकड़ी के चमचे की मदद से इसे 1-2 बार मिलाएं। जब चीनी पूरी तरह पिघल जाए तो इसमें शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अगर आपको ये बहुत गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। ये कंसिस्टेंसी डोसे के बैटर जैसी होनी चाहिए। अब ये आपके इस्तेमाल के लिए बिल्कुल तैयार है

कैसे बनाएं वैक्सिंग स्ट्रिप्स?

वैक्सिंग स्ट्रिप्स बनाने के लिए आपको एक पुरानी, साफ़ और धुली हुई जींस चाहिए होगी। इसके नीचे के हिस्से से वैक्सिंग स्ट्रिप के आकार की पट्टियां काट लें। इससे आप आराम से वैक्सिंग कर पाएंगे साथ ही ये स्ट्रिप्स रियूज़ेबल होती है आप इससे अच्छे से धो कर दोबारा भी इस्तेमालकर सकते है।

कैसे करें वैक्सिंग?

वैक्सिंग करने से पहले वैक्सिंग एरिया पर अच्छे से पाउडर लगाएं। जब वैक्स थोड़ा ठंडा हो जाए तो बटर नाइफ से इससे बालों वाले हिस्से पर लगाएं। वैक्स हमेशा बालों की ग्रोथ की दिशा में ही लगाएं। अब इस पर जींस से बनायी गई स्ट्रिप रखें और बालों की ग्रोथ की उल्टी दिशा में खींचे। इसी तरह बाकी हिस्सों को भी वैक्स कर लें। पूरी वैक्सिंग करने के बाद वैक्सिंग किये हुए एरिया पर बर्फ रगड़ लें और फिर ऐलोवेरा जेल लगा लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button