मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो शेयर कर बताया अपने सुनहरे बालों का राज़

प्रियंका चोपड़ा से जानिए उनके सुनहरे बालों का राज़, साथ ही उनकी ‘मां का नुस्खा’


अभी कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया परेशान है ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में भारत ने भी इस वायरस को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन किया हुआ है। लोगो को घर पर रहने तथा सोशल डिस्टेन्सिंग बनाये रखने को कहा है। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर लोगों को कोरोनो वायरस के बारे में जागरूक किया और लॉकडाउन का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। प्रियंका चोपड़ा लॉकडाउन के बाद से अक्सर अपने रूटीन की फोटो और वीडियो शेयर कर रही है। हाल ही में उन्होंने लोगों के साथ अपने सेल्फकेयर सेशन की एक झलक शेयर की है। उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमे वो हेयर मास्क बनाते हुए दिखाई दे रही हैं।

इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए क्या लिखा प्रियंका

अपने इंस्टा अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा “लॉकडाउन के दौरान यह एक अच्छा समय है जब कुछ नया ट्राई किया जा सकता है। यह एक हेयर ट्रीटमेंट है जो मेरी मां ने मुझे सिखाया है, इसके लिए आपको फुल क्रीम दही, एक टीस्पून शहद और एक अंडा चाहिए होगा। उसके बाद सारी चीजों को अच्छे से मिला ले। इसे बाद 30 मिनट तक अपने बालों में लगा कर रखे और फिर गर्म पानी से बाल धो ले।”  उन्होने कहा यह मेरे लिए बहुत अच्छा काम करता है लेकिन इसकी गंध अच्छी नहीं है। आपको सारा हेयर मास्क को निकालने के लिए दो-तीन बार शैम्पू करना पड़ सकता है, फिर उसके बाद बालों में हमेशा की तरह कंडीशन करना होगा। इसके साथ ही प्रियंका ने बता की ये हेयर मास्क ड्राय स्कैल्प या डैंड्रफ को कम करके हाइड्रेट करने में मदद करता है।

प्रियंका चोपड़ा ने लिया वर्चुअल कॉन्सर्ट में भाग

प्रियंका ने हाल ही में एक वर्चुअल कॉन्सर्ट ‘वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम’ में भाग लिया था जिसमे लिज्जो, बिली इलिश, जॉन लीजेंड, क्रिस मार्टिन, शाहरुख खान और जिमी फॉलन जैसे सेलेब्स के साथ भाग लिया। यह प्रोग्राम कोविड-19 राहत के लिए 127 मिलियन डॉलर जुटाने में सक्षम रहा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button