हॉट टॉपिक्स

लॉकडाउन को हटाने से पहले हॉटस्पॉट इलाकों को ग्रीन जोन या येलो जोन में लाना है आवश्यक

will lockdown extend after 3 may? : क्या 3 मई को हटेगा भारत से लॉकडाउन


will lockdown extend after 3 may? : कोरोना महामारी के कारण अभी दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में भी लॉकडाउन को करीबन एक महीने से ज्यादा हो गया है। लॉकडाउन के कारण सभी लोग बहुत ज्यादा परेशान है। कोई भी अपने घर से बाहर नहीं जा पा रहा है। सरकार ने सभी लोगों को सोशल डेस्टिनेसिंग बनाये रखने को बोला है। 3 मई के बाद लॉकडाउन खत्म होगा या नहीं इस पर अभी हम कुछ नहीं कह सकते। लेकिन देश में कोरोना से कम प्रभावित इलाकों को शायद 3 मई को लॉकडाउन से राहत मिल जाए। हाल ही में सोशल मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मेदांता अस्पताल के सीएमडी डॉक्टर नरेश त्रेहन ने लॉकडाउन पर विस्तार से जानकारी दी।

और पढ़ें: लॉकडाउन के बाद परिचालन को लेकर दिल्ली मेट्रो ने की बड़ी तैयारी

किन इलाकों में खोली जाएगी दुकाने

दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों में दुकानों को खोलने की मंजूरी दे दी गई है। जबकि ज्यादा प्रभावित इलाकों में दुकानों को अभी भी बंद रखा जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत देशभर में सिर्फ उन्हीं जगहों पर दुकानें खुलेंगी जहां कोरोना का प्रभाव कम है। उन्होंने कहा की लॉकडाउन का फायदा तो भारत को हो ही रहा है जैसे लॉकडाउन से पहले कोरोना के केस 1-2  दिन में डबल हो रहे थे अब वो केस 12-13 दिन में डबल हो रहे है। साथ ही मेदांता अस्पताल के सीएमडी डॉक्टर नरेश त्रेहन ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से भारत एक बड़े खतरे का शिकार होने से बचा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा अगर सरकार हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन बढ़ाने के बारे में सोच रही है, वो बिल्कुल सही है। कोरोना के चक्र को तोड़ने का यही एक जरिया है।

किस तरह हटाना चाहिए लॉकडाउन

डॉक्टर नरेश त्रेहन ने बताया की अचानक लॉकडाउन हटाने से हमारी मुसीबत बहुत बढ़ जाएगी। क्योकि कोरोना वायरस को हराने का सिर्फ एक तरीका है लॉकडाउन। लॉकडाउन के कारण कोरोना वायरस की चेन टूट रही है। साथ ही उन्होंने बताया लॉकडाउन के कारण ही हॉटस्पॉट की पहचान कर पाना आसान हुआ है अब सरकार उन हॉटस्पॉट को जब तक नहीं खोलेगी जब तक वो ग्रीन जोन और येलो जोन में न आ जाये। डॉक्टर नरेश त्रेहन ने कहा की लॉकडाउन को एक साथ ना हटाकर कई चरणों में हटाना चाहिए, जैसे अगर हम फार्मिंग सेक्टर को खोलने का फैसला करते हैं तो उसकी पूरी चेन को ध्यान में रखनी पड़ेगी, जैसे- कटाई से लेकर मंडी तक सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अमल हो पा रहा है या नहीं। अगर हम सोशल डिस्टेंसिंग और बाकी नियमों का अमल सुनिश्चित कर पाते हैं तो हम धीरे-धीरे बाकी सेक्टरों को भी खोल सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button