हॉट टॉपिक्स

Lockdown के कारण स्कूल बंद हो गए ऐसे में कैसे बनाये बच्चों का शेड्यूल?

माता पिता कैसे बनाये अपने बच्चे के लिए शेड्यूल?


इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है। और पूरी दुनिया में लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के कारण स्कूल, कॉलेज सब कुछ बंद पड़ा है ऐसे में आपके बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे होंगे इसलिए जरूरी है की आप अपने बच्चे का टाइम टेबल बनाये। जिसे वो अच्छे से पढ़ पाए।
ऐसा नहीं है की बच्चा स्कूल नहीं जायेगा तो वो पढ़ नहीं पायेगा जैसा हम सबको पता है कि बच्चे का सबसे पहला स्कूल उसका घर होता है और पहले गुरु उसके माता-पिता होते हैं। माता-पिता न सिर्फ बच्चों को अच्छी शिक्षा देते हैं बल्कि सही-गलत की पहचान भी कराते है। सभी लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे स्कूल में सबसे अच्छा परफॉर्म करें, लेकिन उनका अच्छा परफॉर्म करना केवल कुछ दिन की तैयारी से संभव नहीं हो सकता। कुछ दिन की तैयारी से वे परीक्षा में पास जरूर हो सकते हैं, लेकिन सबसे अच्छा परफॉर्म नहीं कर सकता। अच्छा परफॉर्म करने के लिए जरूरी है आप बच्चे को पर्याप्त समय दे और उनके लिए एक अच्छा टाइम टेबल बनाये और बच्चे से वो टाइम टेबल फॉलो भी कराये

और पढ़ें: क्या general promotion दसवीं व बारहवीं के छात्रों को भी मिलेगा या लॉकडाउन के बाद देना होगा पेपर?

कैसे बनाये बच्चे का टाइम टेबल?

मॉर्निंग में उठने का टाइम फिक्स रखे: पहले सुबह बच्चो का उठने का टाइम फिक्स करे। क्युकी बच्चो को सुबह उठने में सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है। अगर उनको एक बार अपने सुबह उठने की आदत लगा दी तो फिर स्कूल जाते टाइम भी उनको प्रॉब्लम नहीं होगी।
मॉर्निंग योगा: आज कल लॉकडाउन के कारण बच्चे बाहर नहीं जा पा रहे तो कोशिश करे उनको सुबह उठा कर योगा करा पाए। जिसे उनकी पूरी बॉडी फिट रहेगी और उनका मन पढ़ाई में भी लगेगा।
ब्रेकफास्ट,लंच और डिनर: बच्चो का ब्रेकफास्ट,लंच और डिनर का टाइम फिक्स करे। और उनको बिच बिच में भी कुछ हेल्दी चीजे खिलाते रहिये।
पढ़ने का टाइम फिक्स करे: अपने बच्चों के उठने से ले कर ब्रेकफास्ट तक की सारी चीजे फिक्स कर दी है लेकिन इन सारी चीजों में सबसे इम्पोर्टेन्ट है उनकी पढाई। इस लिए जितना हो सके उनको पड़ने के लिए बोलिये और अगर हो सकता है तो उनके साथ बैठिये।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button