भारत

गर्भगृह में दो घंटे चलेगी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा, 23 जनवरी से आम लोग कर सकेगें रामलला का दर्शन: Hindi News Today

बिलकिस बानो के दोषियों की रिहाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाने वाला है। साल 2022 के अगस्त महीने में गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो सामूहिक यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सभी 11 दोषियों को रिहा कर दिया था। दोषियों की रिहाई को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती मिली थी।

Hindi News Today:विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी, उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी


Hindi News Today: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री एवं अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना पाचवीं बार चुनी गई। बांग्लादेश में मतदान खत्म हो चुका है और काउंटिंग जारी है। हालांकि सत्तारूढ़ अवामी लीग ने 50 फीसद से ज्यादा वोट सीटों पर कब्जा कर लिया है। बांग्लादेश में छिटपुट हिंसा की घटनाओं और मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और उसके गठबंधन सहयोगियों के बहिष्कार के बीच रविवार को आम चुनाव खत्म हुआ।

भारतीय सीमा के पास म्यांमार की सेना ने गिराए बम

म्यांमार के उत्तर पश्चिम के एक गांव में सेना के हवाई हमलों में नौ बच्चों सहित कम से कम 17 नागरिकों की मौत हो गई। लगभग 20 लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का दावा है कि भारतीय सीमा के ठीक दक्षिण में सागांग क्षेत्र के खमपत शहर के कानन गांव पर सुबह यह हवाई हमला हुआ।

गर्भगृह में दो घंटे चलेगी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा

22 जनवरी को मंदिर के गूढ़ व गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा का पूजन होगा। दो घंटे तक पूजा होगी। सिंह द्वार पर छह हजार कुर्सियां लगेंगी। एक भक्त को दर्शन करने में कुल 45 मिनट लगेंगे। दर्शन के लिए कुल 795 मीटर पैदल चलना होगा। परकोटा सहित साढ़े आठ एकड़ में निर्माण हो रहा है। प्रथम तल पर राम दरबार व द्वितीय खाली रहेगा जहां पर विशेष आयोजन होंगे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्री पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान व जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ स्थानीय नागरिक भी प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को किया बर्खास्त

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से ही मालदीव सरकार की तरफ से जिस तरह से भारत विरोधी रवैया अपनाया गया है उसका असर इतना शीघ्र दिखाई देगा यह किसी ने सोचा नहीं था। मालदीव सरकार ने अपने उन सभी मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया है, जिन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप दौरे के समय जारी फोटो पर काफी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। मालदीव सरकार ने अपने ही तीन मंत्रियों मरियम शिऊना, मालशा शरीफ और हसन जहान को बर्खास्त किया है।

23 जनवरी से आम लोगों को रामलला का दर्शन करने को मिलेगा

रविवार को मंदिर निर्माण समिति की बैठक हुई। इसके पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने रामजन्मभूमि परिसर का भ्रमण कर निर्माण को देखा। 23 जनवरी से आम लोगों को रामलला का दर्शन मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने यजमान बनने के लिए अर्हताओं, अनुशासन के संदर्भ में जानकारी सुलभ कराने की इच्छा व्यक्त की है। पुरानी मूर्ति उत्सव मूर्ति के रूप में नवीन विग्रह के साथ गर्भगृह में प्रतिष्ठित की जाएगी।

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी

उत्तर भारत में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी क्षेत्र से लेकर पहाड़ों तक कई जगह रविवार को कुछ देर के लिए धूप तो खिली, लेकिन सुबह और शाम के समय कंपकपी बनी रही।

Read More: How To Reach Ayodhya: सड़क-ट्रेन-प्लेन मार्ग से कैसे पहुंच सकते हैं अयोध्या, जानिए सारे विकल्प…

सुबह-शाम चल रही शीतलहर

दिल्ली में धूप खिलने से दृश्यता का स्तर बढ़ गया है। हरियाणा में कहीं ओरेंज तो कहीं यलो अलर्ट जारी किया गया है। घाटी में 10 दिन से नहीं खिली है धूप। हिमाचल में शीतलहर के चलते जमाव बिंदु से भी नीचे आया तापमान। उत्तर भारत में ही धुंध और कोहरे के कारण रेल और हवाई यातायात भी बाधित हो रहा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button