हॉट टॉपिक्स

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी, देशभर में बदला मौसम का मिजाज : Weather Update Today

आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 13 से लेकर 17 दिसंबर तक हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर भारत में पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, जानें किस राज्य है कितना तापमान : Weather Update Today

आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं 13 से लेकर 17 दिसंबर तक हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया गया है।

उत्तर भारत में कैसा है मौसम का हाल –

राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत के कई जिलों में मंगलवार सुबह की शुरुआत कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ हुई है। आज दिल्ली में सुबह का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है तो वहीं लखनऊ में सुबह का तापमान 13.8 डिग्री तक रहा। इस समय मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने की उम्मीद की जा रही है। वहीं, 13 से 15 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के करीब तक रह सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान –

देश के इन राज्यों जैसे मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार तो मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है। इसके अलावा, उत्तरी ओर से चल रही हवा की वजह प्रदेश में बहुत ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने ये कहा है कि आज दिनभर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंडी और शुष्क हवाएं भी चल सकती है। वहीं बिहार की तो मौसम विज्ञानी एसके पटेल ने बताया कि प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 24-26 और न्यूनतम तापमान 11-15 के बीच रहने की संभावना है।

read more : Aadhar Card New Update: आ गया आधार से जुड़ा नया अपडेट, अब ये काम 14 दिसंबर तक करवा सकते हैं

हिमाचल के इन इलाकों में होगी बर्फबारी –

अगर पहाड़ी इलाकों की बात कि जाए तो आज हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग केंद्र शिमला के अनुसार ये कहा गया है कि 13 से लेकर 17 दिसंबर तक हिमाचल में मौसम साफ रह सकता है। इसके अलावा शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में आज बारिश और बर्फबारी होने की पूरी आसार जताई गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button