हॉट टॉपिक्स

Periods leave: स्पेन मे मिलेगी हर महीने 3 दिन की छुट्टी, जाने भारत समेत बाकी देशों का हाल!

Periods leave: चीन से लेकर जापान और फिर भारत में क्या है पीरियड्स अवकाश की पॉलिसी , यहाँ जानिए!


Highlights-

. स्पेन की सरकार ने जो कदम उठाये हैं वो काफी प्रशंसनीय है।

. स्पेन उन देशों में अब शामिल हो गया है जो महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव देगा।

Periods leave : पीरियड्स एक ऐसी स्थिति है जिसे दुनिया में कई जगहों पर आज भी एक टैबू की तरह देखा जाता है। इसके बारे में बात करना भी मानो कोई अपराध हो । लेकिन समय के साथ – साथ चीजें सुधरती नज़र आ रही हैं। अब लोग पीरियड्स पर खुल कर बात करते हैं। इसी क्रम में यूरोप के देश स्पेन ने जो कमाल कर दिखाया है वो काबिले तारीफ है।

स्पेन की गिनती दुनिया के सबसे विकसित देशों में होती है और इन्हीं विकसित देशों में कई वेस्टर्न कन्ट्रीज भी आती हैं। लेकिन स्पेन की सरकार ने जो कदम उठाये हैं वो काफी प्रशंसनीय है।

स्पेन उन देशों में अब शामिल हो गया है जो महिला कर्मचारियों को पीरियड लीव देगा। चलिए आपको बताते हैं दुनिया के कौन – कौन से देश हैं जहाँ पीरियड्स को लेकर छुट्टी के प्रावधान हैं। इसके साथ ही हम यह भी जानेंगे कि भारत में कौन – कौन सी कंपनियां हैं जो पीरियड्स के दौरान महिला कर्मचारियों को छुट्टी देती है।

चीन

China.org की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के मध्य अनहुई प्रांत में महिला कर्मचारी पीरियड्स में एक या दो दिन की छुट्टी ले सकती हैं। चीन के प्रावधान के अनुसार महिला कर्मचारी अपने पीरियड्स के दौरान अस्पताल से सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद एक या दो दिन की छुट्टी ले सकती हैं। हालांकि, आपको बता दें कि इस तरह के कानून का पालन करने वाला चीन पहला प्रांत नहीं है।

उत्तरी शांक्सी प्रांत और मध्य हेबेई प्रांत में भी महिलाओं को पहले से ही पीरियड्स यानी मासिक धर्म के दौरान छुट्टी दी जाती है। इसे लागू करने के लिए डॉक्टर के नोट की जरूरत पड़ती है उसके बाद कोई भी महिला कर्मचारी जो मेंस्ट्रुएट हो रही हैं वो छुट्टी ले सकती हैं।

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया भी चीन की तरह महिलाओं को महीने में दो दिन की पीरियड्स की छुट्टी देता है। हालांकि, इंडोनेशिया में यह देखा गया है कि शायद ही महिलाएं इस छुट्टी का इस्तेमाल करती हैं। इसकी वजह बहुत ही अलग है। इंडोनेशिया में पीरियड्स की छुट्टी लेने के लिए उन्हें एक खतरनाक फिजिकल एक्जाम से गुजरना पड़ता है और शायद इसलिए यहाँ छुट्टी लेना कठिन है।

जापान

जापान में पीरियड लीव का प्रावधान द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से ही शुरू किया गया। जापान में महिलाओं को पीरियड लीव दी सेकंड वर्ल्ड वॉर से दी जाती है। 1947 के श्रम मानक कानून यह कहता है कि, पीरियड से पीड़ित महिलाएं दर्द का अनुभव करती हैं। बता दें कि जिस समय यह कानून लिखा जा रहा था, उस समय फैक्ट्री बसों और बस स्टैंड जैसे वर्कप्लेस में महिलायें काम करती थीं। इस समय यह कानून काफी पॉपुलर हुआ और 26 प्रतिशत महिलाएं हर महीने इसका उपयोग करती थीं।

साउथ कोरिया

साउथ कोरिया में वुमन वकर्स को 2001 से पीरियड्स की छुट्टी दी जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि कोरिया के पुरुष इस छुट्टी को भदेभाव के रूप में देखते हैं। उन्हें लगता है कि महिलाएं इसका फायदा उठाती हैं। लेकिन इसे लेकर वहाँ सख्त कानून भी है। साउथ कोरिया में जो पीरियड लीव देने से इंकार करते हैं, उन्हें दो साल तक की जेल हो सकती है।

ताइवान

ताइवान ऐसा देश है जिसने कुछ ही समय पीरियड्स को लेकर छुट्टी देने का नियम बनाया है। ताइवान ने कुछ ही समय पहले मासिक धर्म अवकाश कानून बनाया है। ताइवान का कानून देश के रोजगार में लैंगिक समानता अधिनियम में 2013 का संशोधन महिला श्रमिकों को वर्ष में 3 दिन पीरियड लीव देता है। यानी देश की हर महिला जो वर्किंग है वह वर्ष में 3 दिनों का पीरियड लीव ले सकती है।

जाम्बिया

जाम्बिया में महिला एम्प्लॉयीज को हर महीने एक दिन की पीरियड लीव दी जाती है। महिलाओं के लिए पीरियड की छुट्टी का विचार रूस में भी 2013 में भी आया था, लेकिन इसका कोई खास फायदा नहीं हुआ। रूस में अब तक पीरियड को लेकर अवकाश का कोई प्रावधान नहीं है।

इन कंपनियों में हुई पीरियड लीव की शुरुआत

यूके की एक ब्रिस्टल कंपनी, जिसे ‘कोएक्सिस्ट’ कहा जाता है, एक आधिकारिक पीरियड पॉलिसी बनाने की योजना बना रही है, जो महिलाओं को उनकी अवधि के दौरान उन्हें आराम देने की अनुमति देती है। कोएक्जिस्ट के निदेशक बेक्स बेक्सटर का कहना है कि यह कदम शरीर के प्राकृतिक चक्रों के साथ काम को सिंक्रनाइज़ करने का एकमात्र प्रयास है।

Read More- Pregnancy test- जानें पीरियड्स मिस होने के कितने दिन बाद करना चाहिए प्रेग्नेंसी टेस्ट

इससे पहले नाइकी ऐसी कंपनी थी, जिसने दुनियाभर में इस प्रकार की छुट्टी को अपने नियमों में शामिल किया था। यहां ऐसे अन्य देश हैं, जो महिलाओं को पीरियड लीव देने की तैयारी कर रहे हैं। दुनिया के इन देशों में मिलती है पीरियड लीव देते हैं।

भारत में क्या हैं प्रावधान?

कई देशों ने तो वुमेन एम्प्लॉयीज के लिए पीरियड लीव भी देनी शुरू कर दी है। अच्छी बात ये है कि इनकी देखा-देखी Swiggy, Goozup, Byjus जैसी भारत की कुछ कंपनियों ने भी अपनी फीमेल एम्प्लॉयीज को पीरियड के दौरान एक या दो दिन की छुट्टी देने का सिस्टम बनाया हुआ है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button