मनोरंजन

Sunny Leone Birthday: बॉलीवुड की लैला के जन्मदिन पर सुने उनके वो 5 गाने जो आपको कर देंगे झूमने पर मजबूर!

Sunny Leone Birthday: इस बार सनी लियोनी मना रही है अपना 41वां जन्मदिन


  • Highlights:
  • सनी लियोनी हर साल 13 मई को मनाती है अपना जन्मदिन
  • इस साल सनी लियोनी मना रही है अपना 41वां जन्मदिन।
  • रियलिटी शो बिग बॉस से शुरू किया था सनी लियोनी ने अपना फिल्मी करियर।
  • आइटम नंबर के मामले में सनी का कोई मुकाबला नहीं।

Happy Birthday Sunny Leone: बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी को भला कौन नहीं जानता। आज के समय पर सनी लियोनी को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। सनी लियोनी को कई लोग तो बॉलीवुड की लैला के नाम से भी जानते है। बॉलीवुड की ये हॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री 40 साल की हो चुकी है और इस बार वो अपना 41 जन्मदिन मनाएगी। सनी लियोनी हर साल 13 मई के दिन अपना जन्मदिन मनाती है। बता दे कि पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सनी लियोनी ने बहुत ही कम समय में इस इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम बना लिया है।

आज के समय पर न सिर्फ बड़े डायरेक्टर्स सनी के साथ काम करना चाहते है बल्कि शाहरुख और सलमान जैसे बड़े स्टार्स भी उनके काम की काफी ज्यादा तारीफ करते हैं। दरअसल पॉर्न इंडस्ट्री से तालुक रखने वाली सनी लियोनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत रियलिटी शो बिग बॉस से की थी। उसके बाद उन्हें महेश भट्ट की फिल्म जिस्म 2 में काम करने का मौका मिला। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप रही लेकिन सनी की गाड़ी बॉलीवुड में चल पड़ी।

इसके बाद सनी लियोनी ने हेट स्टोरी 2, रागिनी एमएमएस 2, मस्तीजादे और एक पहेली लीला जैसी कई फिल्मों में काम किया। बतोर एक्ट्रेस तो सनी अभी तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन आइटम नंबर के मामले में सनी का कोई मुकाबला नहीं। तो चलिए आज हम आपको सनी लियोनी के जन्मदिन पर उनके कुछ फेमस आइटम सॉग के बारे में बताते है।

लैला मैं लैला

शाहरुख खान की फिल्म रईश में सनी लियोनी ने अपने ठुमकों से डांस फ्लोर पर आग लगा दी थी। फिल्म रईस के सॉग ‘लैला मैं लैला’ में सनी के साथ शाहरुख खान भी डांस करते नजर आये।

ट्रिपी ट्रिपी

संजय दत्त और अदिती राव हैदरी की फिल्म भूमि में सनी लियोनी ने अपने आइटम नंबर से डांस फ्लोर पर आग लगा दी थी। फिल्म के आइटम नंबर ‘ट्रिपी ट्रिपी’ में सनी लियोनी ने अपने लटको-झटकों से चार चांद लगा दिए थे।

पिंक लिप्स: सनी लियोनी ने बॉलीवुड फिल्म हेट स्टोरी 2 में एक आइटम सॉग किया था, वो था पिंक लिप्स। सनी के इस आइटम सॉग को लोगों ने बहुत ज्यादा पंसद किया था। आज भी सभी पार्टीयो में ये सॉग जरूर प्ले किया जाता है।

बेबी डॉल मै सोने दी: अगर अपने सनी लियोनी की हॉरर फिल्म रागिनी एमएमएस 2 देखी होगी तो अपने इस फिल्म का दमदार आइटम नम्बर बेबी डॉल मै सोने दी भी जरूर देखा होगा। सनी का ये आइटम नम्बर सुन कर सभी लोगों के पैर अपने-आप थिरकने लगते है। बता दें कि भूषण कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था।

दो पेग मार और भूल जा: अगर हम सनी लियोनी की हॉरर फिल्म रागिनी एमएमएस 2 की बात करें, तो इस फिल्म में सनी लियोनी दो आइटम सॉग किये थे जिसमें से पहला था बेबी डॉल और दूसरा था ‘दो पेग मार और भूल जा’। अगर हम इस गाने को पार्टी एनथम कहे तो ये गलत नहीं होगा। क्योंकि ये सॉग लगभग हर पार्टी में प्ले किया जाता है।

Read More- जानें उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने शादी के बाद ली बॉलीवुड में एंट्री

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button