हॉट टॉपिक्स

Monsoon Update Today: मानसून ने दी दस्तक, 9 लोगों की मौत, 104 करोड़ रुपए का अनुमानित नुकसान

राजस्व और आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 24 जून से मानसून शुरू हो गया है। जहां ज्यादा बारिश हुई वहां बहुत नुकसान हुआ है। मंडी और कुल्लू ज़िले के आसपास बहुत बारिश हुई है। हमारा अनुमानित नुकसान 104 करोड़ रुपये है। मानसून की शुरुआत के बाद अब तक 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, 14 लोग घायल हैं और 322 पशुधन का नुकसान हुआ है।

Monsoon Update Today: हिमाचल सरकार ने लोगों से एतिहात बरतने की अपील की, आने वाले इतने दिनों तक खराब रहेगा मौसम

Monsoon Update Today: हिमाचल में बारिश का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। शिमला के आईएमडी वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा, “अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है।”

24 जून को मानसून की दस्तक, 9 लोगों की मौत

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 24 जून को मानसून ने हिमाचल प्रदेश में दस्तक दी और अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रमुख सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि मानसून ने 24 जून को हिमाचल प्रदेश में दस्तक दी थी। अब तक 9 लोगों की जान चली गई है और 14 घायल हुए हैं। चार घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 28 घर आंशिक रूप से भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। अनुमानित नुकसान लगभग 104 करोड़ रुपये है।” अगले दो दिनों के भीतर इन राज्यों में होगी भारी बारिश पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, महाराष्ट्र और गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल,  उत्तराखंड आदि।

Read More:- Weather Update: देश के कई राज्यों में मानसून ने दी दस्तक, बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में लोगों पर टूटी आफत 

https://twitter.com/AHindinews/status/1673598790014730240?s=20

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग खुला

आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन की वजह के ब्लॉक हुए चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग को काफी मशक्कत के बाद बीते दिनों खोल दिया गया। शिमला में IMD वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी 5 दिनों तक बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी है। आज के लिए ऑरेंज अलर्ट और कल से येलो अलर्ट जारी किया गया है। जून में सामान्य से ज्यादा बारिश की संभावना है।

https://twitter.com/AHindinews/status/1673595772242386946?s=20

104 करोड़ रुपए का अनुमानित नुकसान

हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ओंकार चंद शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 24 जून से मानसून शुरू हो गया है। जहां ज्यादा बारिश हुई, वहां बहुत नुकसान हुआ है। मंडी और कुल्लू ज़िले के आसपास बहुत बारिश हुई है। हमारा अनुमानित नुकसान 104 करोड़ रुपये है। मानसून की शुरुआत के बाद अब तक नौ लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 14 लोग घायल हैं और 322 पशुधन का नुकसान हुआ है। सरकार के पास मौजूद आंकड़ों के मुताबिक मंडी, शिमला और सोलन में दो-दो, चंबा, हमीरपुर और कुल्लू में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा बाढ़ में बहने और सड़क हादसों में खाई में गिरने से दो और भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान गई है।

Read More:- Nia Sharma Viral Video: निया शर्मा ने बिकनी पहन के समंदर में की ऐसी हरकतें, बोल्डनेस की की सारी हदें पार

हिमाचल सरकार ने लोगों से एतिहात बरतने की अपील की

प्रदेशभर में हो रही लगातार बारिश की वजह से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एतिहात बरतने की अपील की है। हिमाचल प्रदेश आने वाले पर्यटकों के लिए भी विशेष एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। मध्यवर्ती क्षेत्रों में अगले चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने लोगों से नदी और नालों से दूर रहने की अपील की है। भारी बारिश की वजह से प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में लैंडस्लाइड की भी संभावना है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button