सेहत

Planks Benefits: रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलेंगे ये गजब के फायदे, जानें इसको करने का सही तरीका

Planks Benefits: प्लैंक एक्सरसाइज वजन कम करने में असरदार माना जाता है। वेट लॉस के लिए लोग अलग अलग तरीके अपनाते हैं, वहीं इसकी जगह पांच मिनट की प्लैंक एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन इन फायदों के लिए आपको रोज अपने रूटीन में प्लैंक एक्सरसाइज शामिल करना होगा।

Planks Benefits: रोजाना कितनी देर तक करें प्लैंक? बैली फैट कम करने के साथ-साथ मसल्स को बनाए मजबूत

बदलते लाइफस्टाइल के साथ हमें सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए सही डाइट और प्रॉपर एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। लेकिन इसका फायदा आपको तभी होगा जब आप इसे रोज अपने रूटीन में शामिल करेंगे। अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वो रूटीन बना लेते हैं लेकिन उसे लंबे समय तक फॉलो नहीं कर पाते हैं। इससे उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है जिस वजह से वो एक्सरसाइज करना भी बंद कर देते हैं।

चाहे एक्सरसाइज हो या योगा हो या फिर हेल्दी डाइट लेना हो, इन सब का फायदा आपको तभी नजर आएगा जब आप इसे रोज एक तय समय पर फॉलो करेंगे। प्लैंक एक्सरसाइज वजन कम करने में असरदार माना जाता है। वेट लॉस के लिए लोग अलग अलग तरीके अपनाते हैं, वहीं इसकी जगह पांच मिनट की प्लैंक एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन इन फायदों के लिए आपको रोज अपने रूटीन में प्लैंक एक्सरसाइज शामिल करना होगा। आइए जानते हैं रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या फायदे होते हैं-

रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

संतुलन

शरीर के लिए संतुलन बहुत जरूरी है। संतुलन किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने के लिए बेहद जरूरी होता है। प्लैंक मसल्स को मजबूत बनाने के साथ ही साथ शरीर का संतुलन भी अच्छा करता है। जो आपको दूसरी एक्सरसाइज करने में मदद कर सकता है।

बॉडी पॉश्चर

प्लैंक करने से आप अपनी कमर को काफी देर तक दबाव में रखते हैं। इससे आपका बॉडी पॉश्चर ठीक रहता है और यह आपको हमेशा एक्टिव दिखने में और बने रहने में मदद करता है।

कोर मसल्स

प्लैंक आपके कोर मसल्स को मजबूत बनाने में मददगार है। यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि प्‍लैंक सिट-अप्स और क्रंच से भी ज्यादा अच्छा और कारगर होता है। प्लैंक से कोर की सभी जरूरी मसल्स पर असर होता है। यह वेट लिफ्ट करने की क्षमता को बढ़ाता है और कमर को मजबूती प्रदान करता है।

बैक इंजरी के खतरे को करे कम

प्लैंक करने का एक सबसे अच्छा फायदा यह है कि यह जिम के दौरान होने वाली बैक इंजरी के खतरे को कम करता है। नियमित रूप से प्लैंक करने पर आप वेट लिफ्टिंग के दौरान बैक इंजरी से बच सकते हैं।

Read More:- Morning Stretching Exercise: 5 मिनट की मेहनत से खुल जाएगा पूरा शरीर, बस सवेरे उठकर करें ये एक्सरसाइज

मेटाबॉलिज्म होगा बेहतर

प्लैंक के फायदों में से एक है कि इससे मेटाबॉलिजस्म बेहतर होता है। प्लैंक एक ही समय में आपके पूरे शरीर को चैलेंज करता है। यह एक्सरसाइज आपको ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद करती है। दिन में 60-60 सेकेंड के लिए 10 बार प्लैंक करने से मेटाबॉलिज्म पूरे दिन अच्छा रहता है।

लचीलापन

वर्कआउट इंजरी का सबसे बड़ा कारण कई बार शरीर में लचीलेपन की कमी होता है। प्लैंक आपके कंधों, कोरबोन्स, हेम्स्ट्रिग और दूसरी मसल्स को मजबूत बनाती है। अगर आप साइड प्लैंक नियमित करते हैं तो यह शरीर के लचीलेपन को और भी बढ़ाता है।

मूड को दे हिट

अगर आप रोज पांच मिनट के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपका मूड रिलैक्स रहता है। इतना ही नहीं अगर आप हर वक्त चिड़चिड़ापन महसूस करते हैं तो भी आपको रोज ये एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। दरअसल, इस एक्सरसाइज को करने से कई स्टिफ हो चुकी मसल्स को आराम मिलता है जिस वजह से स्ट्रेस में भी कमी आती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका

  • प्लैंक करने के लिए सबसे पहले आप पुशअप की पोजिशन में आ जाइए।
  • अब अपने पैरो को करीबन एक फीट ऊंची मेज़ या किसी तख्त पर रखे। ध्यान रहे कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान आपके कूल्हे और पीठ नीचे की ओर झुके नहीं।
  • अब 10 सेकंड तक इसी पोजिशन में बने रहे। फिर ब्रेक ले और 20 सेकंड तक प्लैंक में रहे। ऐसे करते करते आप प्लैंक के आदि हो जाएंगे और फिर धीरे धीरे आपमें कुल 1 मिनट तक प्लैंक करने की क्षमता बन जाएगी।
  • गर्भवती महिलाएं प्लैंक ना करे। लंबे समय तक प्लैंक ना करे इससे मांसपेशियों पर अधिक ज़ोर पड़ सकता है।
  • प्लांक करते समय सबसे महत्वूर्ण बात होती है सांस लेना। आपको निरंतर सांस लेना चाहिए।
  • अगर प्लैंक के दौरान पीठ में या कमर में दर्द उठने लगे तो वहीं रुक जाए

कितनी तरह की होती हैं प्लैंक?

इस एक्सरसाइज के कई प्रकार हैं, जैसे फ्रंट प्लैंक, वॉकिंग प्लैंक, रिवर्स प्लैंक, हिप एक्सटेंशन के साथ फ्रंट प्लैंक, साइड प्लैंक और साइड प्लैंक एब्डक्शन। प्लैंक के असंख्य लाभ हैं, लेकिन इन लाभों को पाने के लिए ये ज़रूरी है कि आपका इन्हें सही पोश्चर में करना बहुत ज़रूरी, ताकि आप इस एक्सरसाइज के फायदे लेने की बजाय चोट ना लगवा बैठें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button