सेहत

Curd Or Buttermilk During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में किसका सेवन बेहतर, दही या छाछ? जानें किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Curd Or Buttermilk During Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की समस्या आम है। ऐसे में अगर महिलाएं इस समस्या से बचना चाहती हैं तो वह छाछ को अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं। बता दें कि छात्र उच्च रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ महिलाओं को दिल के रोगों से भी बचाने में मदद कर सकता है।

Curd Or Buttermilk During Pregnancy: प्रेगनेंसी में छाछ पीने के फायदे, अती करने पर हो सकता है नुकसान

दही और छाछ दोनों ही दूध से बने हुए आइटम हैं। दोनों में समान पोषक तत्व हैं। फिर भी लोगों के मन में एक लगातार सवाल बना रहता है कि दोनों में से कौन बेहतर है? क्या दही को छाछ में परिवर्तित करना वास्तव में दही के गुणों को प्रभावित करता है? दरअसल दही और छाछ के बीच मुख्‍य अंतर यह है कि दही की सतह मोटी होती जबकि छाछ पतला होता है। छाछ बनाने के लिए दही को पतला किया जाता है। Curd Or Buttermilk During Pregnancy

दही में जितना अधिक पानी डाला जाता है, छाछ की सांद्रता उतनी ही कम होगी। आयुर्वेद के अनुसार, दही को मथने से उसकी गुणवत्‍ता बढ़ जाती है। मथने से छाछ में मौजूद प्रोटीन की संरचना बदल जाती है, जिससे उनकाे आसानी से पचाया जा सकता है। लेकिन एक सवाल ये भी उठता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान क्या दही और छाछ का सेवन करना चाहिए? अगर करना चाहिए तो उन दिनों में सेहत के लिए कौन ज्यादा बेहतर है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

प्रेगनेंसी में छाछ पीने के फायदे Curd Or Buttermilk During Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की समस्या आम है। ऐसे में अगर महिलाएं इस समस्या से बचना चाहती हैं तो वह छाछ को अपनी डाइट में जोड़ सकती हैं। बता दें कि छात्र उच्च रक्तचाप की समस्या को नियंत्रित करने के साथ-साथ महिलाओं को दिल के रोगों से भी बचाने में मदद कर सकता है। साथ ही शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होना यानी पानी की कमी हो जाना। अगर गर्भवती महिलाएं इस समस्या का शिकार हो जाएं तो ये उनकी सेहत और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदेह है। छाछ समस्या को दूर करने में बेहद उपयोगी है।

Read More:- Lemon Honey Water Benefits: रोजाना सुबह खाली पेट नींबू-शहद का पानी पीने से शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, कंट्रोल में रहेगा वजन

बता दें कि गर्भवती महिलाएं पाचन क्रिया की गड़बड़ी के कारण काफी दिक्कत महसूस करती हैं। ऐसे में छाछ इस दिक्कत को दूर करने में उपयोगी है। Curd Or Buttermilk During Pregnancy छाछ के अंदर कुछ ऐसे अच्छे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो न केवल पाचन क्रिया को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं बल्कि कब्ज या पेट में दर्द, मरोड़ जैसी समस्या से भी छुटकारा दिलाने में उपयोगी है। हड्डियों की मजबूती मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी है। ऐसे में छाछ के अंदर पाए जाने वाला कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत रख सकता है। गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में छाछ को जोड़ सकती हैं।

प्रेग्नेंसी में छाछ या दही में से कौन ज्यादा बेहतर Curd Or Buttermilk During Pregnancy

प्रेग्नेंसी में दही या छाछ दोनों का सेवन किया जा सकता है। दोनों की अपनी-अपनी खासियत है और दोनों ही चीजें कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। प्रेग्नेंसी में महिलाएं अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार, दही या छाछ का सेवन कर सकती हैं। बस इस चीज का ध्यान रखें कि उन्हें डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी न हो। एलर्जी होने पर प्रेग्नेंसी में महिला को उल्टी या अन्य समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंसी में यह सब होना सही नहीं है। इसलिए, प्रेग्नेंट महिला अपनी डाइट में जो भी चीज शामिल कर रही हैं, इससे पहले एक्सपर्ट से सलाह ले लेनी चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

प्रेगनेंसी में छाछ पीने से होते हैं ये नुकसान Curd Or Buttermilk During Pregnancy

  • किसी भी चीज की अती सेहत के लिए नुकसान कर सकती है। कुछ ऐसा ही छाछ के साथ भी है।
  • यदि महिलाओं को सर्दी है तो वे अपनी डाइट में छाछ को ना जोड़ें वरना इससे सर्दी और बढ़ सकती है।
  • अगर किसी महिला को लैक्टोज से परेशानी है तो वह अपनी डाइट में छाछ को ना जोड़े।
  • अगर किसी महिला को छाछ से एलर्जी है तो वे अपनी डाइट में इसे ना जोड़ें।

छाछ पीते वक्त ये सावधानी जरूरी Curd Or Buttermilk During Pregnancy

  • गर्भवती महिलाएं खट्टी छाछ के सेवन से बचें।
  • गर्भवती महिलाएं अनपॉश्चराइज्ड छाछ का सेवन न करें।
  • ज्यादा ठंडी छाछ का सेवन करने से बचें।
  • गर्भवती महिलाएं छाछ में कुछ भी जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button