सेहत

जाने कैसे कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने में मददगार है तुलसी का काढ़ा

तुलसी का काढ़ा कैसे फायदेमंद है कोरोना की 
तीसरी लहर के लिए


पिछले साल से फैला कोरोना वायरस आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तबाही के बाद अब सभी लोगों को कोरोना वायरस की तीसरी लहर का डर सताने लगा है। अगर हम विशेषज्ञो की माने तो उनके अनुसार कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है इसलिए कोरोना की तीसरी लहर से अपने बच्चों को
बचाने के लिए अभी से माता पिता कोशिशों पर लगे हुए है। विशेषज्ञों ने जब से कोरोना की तीसरी लहर की
भविष्यवाणी की है जब से ही लोगों में डर और ज्यादा बढ़ गया है। जबकि अभी तक इस बात का कोई पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है कि कोरोना की तीसरी लहर आएगी या नहीं। लेकिन विशेषज्ञों की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरी लहर का शिकार बच्चें हो सकते है। इसलिए बच्चों को हिफाजत में रखना बेहद जरूरी है। बच्चों को इस बीमारी से बचाने के लिए उनकी इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करना बेहद जरूरी है। ताकि वो आसानी से इस बीमारी का सामना कर सकें। बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बच्चों को तुलसी का काढ़ा पीलाएं। तो चलिए जानते है कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने में तुलसी का काढ़ा कैसे मददगार है।

जाने तुलसी के फायदों के बारे में

ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि तुलसी अपने
औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी में विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। आपको बता दे कि तुलसी ना सिर्फ इम्यूनिटी को बूस्ट
करती है बल्कि साथ ही साथ कई बीमारियों का उपचार भी करती है। तुलसी के पत्तों का सेवन करके आप बुखार,पेट दर्द,
मलेरिया, दिल से जुड़ी बीमारियों और बैक्टीरियल से बच सकते है। इतना ही नहीं अगर आपको  सर्दी खांसी या फिर सिर
दर्द होता है तो भी आप तुलसी के सेवन से इनसे निजात पा सकते है। आप चाहे तो तुलसी का काढ़ा पीला कर अपने बच्चों की इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते है। साथ ही साथ आपको बता दे कि तुलसी की पत्तियों में
रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। अगर कोई व्यक्ति इसका रोज सेवन करें तो उससे इसके कई सकारात्मक फायदे मिलेंगे।

और पढ़ें: जाने योग कोरोना के माइल्ड इंफेक्शन को दूर करने में कैसे है बेहद फायदेमंद

जाने कैसे बनाए तुलसी का काढ़ा

1. काली मिर्च

2. शहद

3. तुलसी की चार पत्तियां

4. अदरक के टुक्ड़े

आपको एक कटोरी में काली मिर्च, तुलसी की पत्तियों
और अदरक को एक साथ पीस लेना होगा। उसके बाद आपको एक कप पानी को उबालना होगा। और उसमे पीसी हुई काली मिर्च, तुलसी की पत्तियों और अदरक को डाल कर उबालना होगा। और उसके बाद शहद मिलाकर थोड़ा ठंडा होने के बाद अपने बच्चों को पिलाना होगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button