सेहत

इन घरेलू नुस्खों से दूर होगी गैस और कब्ज की समस्या

अगर आप गैस और कब्ज से परेशान हैं और बिना मेडिसन लिए ठीक होना चाहते हैं, तो आपके घर में उपलब्ध कुछ चीजें ही ये काम कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर में आसानी से उपलब्ध ऐसी चीजों के बारे में जो आपको गैस व कब्ज से परमानेंट राहत दे सकती हैं।

नींबू- पाचन को संतुलित करने के लिए नींबू एक रामबाण उपाय है। इसमें मौजूद लवण ना केवल आपका पेट ठीक कर देता है बल्कि आंतों को भी साफ रखता है। नींबू के रस में नमक मिलाकर सुबह-सुबह पीने से पेट साफ रहता है और गैस और कब्ज में राहत मिलती है।

1_1433855530

जीरा – छाछ या पानी में से किसी भी एक में भुने हुए जीरे का पाउडर मिलाकर पीने से अपच और गैस की समस्या दूर होती है।

अदरक – गैस होने पर अदरक के टुकड़ों को धीरे-धीरे चूसें, जल्द राहत मिलेगी। अदरक के टुकड़ों में नमक मिलाकर चूसने से खांसी में भी राहत मिलती है।

पुदीना- खाना पचाने के लिए पुदीना सबसे असरदार चीज है। पुदीने के पत्तों को चबाकर खाने से पेट हल्का हो जाता है। चाहें तो इसकी चाय भी बनाकर पी सकते हैं।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button