लाइफस्टाइलसेहत

Eyesight Tips: बिना चश्मे के साफ दिखेगा सब कुछ, अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय

Eyesight Tips, आंखें हमारे शरीर का सबसे कीमती अंग हैं, जिनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है।

Eyesight Tips : कमज़ोर नजर को कहें अलविदा, घर पर ही करें ये उपाय

Eyesight Tips, आंखें हमारे शरीर का सबसे कीमती अंग हैं, जिनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है। आजकल की डिजिटल लाइफस्टाइल, लगातार मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर समय बिताना, नींद की कमी और खराब खानपान के कारण लोगों की नजर कमज़ोर होती जा रही है। चश्मा लगाना आम बात हो गई है। हालांकि, कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपायों की मदद से आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है और चश्मे से छुटकारा भी पाया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं eyesight बढ़ाने के 10 सबसे असरदार घरेलू उपाय, जो बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी आंखों की सेहत सुधार सकते हैं।

1. गाजर का सेवन करें

गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन A भरपूर मात्रा में होता है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। रोज़ सुबह गाजर का जूस या सलाद जरूर लें।

2. आंवला – आंखों का टॉनिक

आंवला में विटामिन C होता है, जो रेटिना को मजबूत करता है और मोतियाबिंद की संभावना को कम करता है। आप आंवला जूस या चूर्ण का सेवन कर सकते हैं।

Read More: Dry Fruits: हड्डियों की मजबूती के लिए खाएं ये सूखे ड्राई फ्रूट्स, दूध के साथ असर होगा दोगुना

3. त्रिफला चूर्ण का उपयोग

त्रिफला एक आयुर्वेदिक औषधि है जो आंखों की सफाई और दृष्टि सुधारने में कारगर है। इसे पानी में रातभर भिगोकर सुबह छानकर आंखें धोएं या पी सकते हैं।

4. बादाम और मिश्री के साथ सौंफ

रोज़ रात को एक चम्मच बादाम, सौंफ और मिश्री का पाउडर दूध के साथ लें। यह आंखों की रोशनी के लिए चमत्कारी उपाय माना जाता है।

5. पालक और हरी पत्तेदार सब्जियाँ खाएं

इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाते हैं और दृष्टि में सुधार करते हैं।

6. योग और आंखों के व्यायाम

पलकों को बार-बार झपकाना, पामिंग, ट्राटक और दूर-निकट देखने का अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को सक्रिय रखता है। रोज़ 10-15 मिनट का अभ्यास करें।

7. घी की एक बूंद आंखों में डालना

आयुर्वेद में आंखों में शुद्ध देसी घी की एक बूंद डालना लाभदायक बताया गया है, लेकिन यह प्रयोग डॉक्टर की सलाह से ही करें।

Read More: Hair Care Tips : क्या उमस बढ़ने के कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगे है? अपनाएं 5 जरूरी टिप्स और राहत पाएं

8. आंखों को ठंडे पानी से धोना

रोज़ सुबह उठते ही आंखों को ठंडे पानी से धोने से आंखों में ठंडक मिलती है और नसों की थकान दूर होती है।

9. सही नींद लें

7–8 घंटे की पूरी नींद आंखों को आराम देने और उसकी कार्यक्षमता को बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है।

10. डिजिटल डिटॉक्स

हर 20 मिनट पर स्क्रीन से आंखें हटाएं और कम से कम 20 फीट दूर देखें। इस “20-20-20 रूल” से आंखों पर तनाव नहीं आता। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कोई जादुई उपाय नहीं होता, लेकिन उपरोक्त घरेलू उपायों को नियमित अपनाकर आप आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही आंखों के डॉक्टर से समय-समय पर जांच कराना भी जरूरी है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button