सेहत

Dangerous Food Combinations: सेहत के लिए हो सकते है खतरनाक ये फूड कॉम्बिनेशन

भारत स्वादिष्ट और मसालेदार खाने के लिए जाना जाता है। यहां लोग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई बार दो या दो से अधिक चीज़ें एक साथ मिलाकर खाते है। कई बार दो चीज़ें एक साथ मिलकर खाने से खाने का पोषण बढ़ जाता है लेकिन कई बार ये कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।

Dangerous Food Combinations: अपने आप को रखना चाहते है सेहतमंद तो भूलकर भी न खाए एक साथ ये चीज़े 


भारत स्वादिष्ट और मसालेदार खाने के लिए जाना जाता है। यहां लोग खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई बार दो या दो से अधिक चीज़ें एक साथ मिलाकर खाते है। कई बार दो चीज़ें एक साथ मिलकर खाने से खाने का पोषण बढ़ जाता है लेकिन कई बार ये कॉम्बिनेशन सेहत के लिए  खतरनाक हो सकता है। 

 गलत खाना एक साथ [food combination]  खाने से पेट में दर्द, सूजन, सुस्ती, गैस और बेचैनी जैसी समस्या हो सकती है। गलत फूड कॉम्बिनेशन के लंबे समय तक सेवन से चकत्ते, लगातार पाचन संबंधी समस्याएं और सांसों में दुर्गंध हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि कौन से फूड कॉम्बिनेशन हैं, जो आपको बीमार बना सकते हैं यानी जिनसे आपको परहेज करने की जरूरत है। 

दूध और मछली

कई बार हमने अपने बड़ो से ये कहते हुए सुना होगा की दूध के साथ मछली नहीं खानी चाहिए। आयुर्वेदिक सिद्धांतों के अनुसार, भले ही इन दोनों फूड का स्वाद अच्छा होता है, लेकिन उनकी प्रकति अलग-अलग होती है। दूध ठंडा और मछली गर्म होती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। ठंडी और गर्म चीज़े एक साथ खाने से स्वस्थ पर भी असर होता है।

Read More: Healthy Diet For Eye: आंखों को हेल्दी रखने के लिए डाइट में इस चीज का करें सेवन, नहीं होगी कोई समस्या

चाय और दही 

कई बार लोग जल्दबाजी में चाय और दही को एक साथ खा लेते है जो आपकी हेल्‍थ के लिए बिलकुल अच्‍छा नहीं है। चाय और दही दोनों ही एसिडिक होते हैं दोनों का एक साथ सेवन आपके डाइजेशन को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपको एंजाइटी, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है इसलिए इन दोनों को एक ही समय पर नहीं खाना चाहिए। 

दूध और निम्बू 

अगर नींबू की एक भी बूंद दूध में पड़ जाए तो दूध फट जाता है। तो सोचो आपके पेट का क्‍या हाल होगा जब आप दूध के साथ नींबू का सेवन करेंगे। हालांकि आमतौर पर यह माना जाता है कि पेट के पाचन रस नींबू से भी ज्‍यादा एसिडिक होते है, फिर भी आयुर्वेद साइंस इसे हानिकारक ही समझते हैं। इन दोनों को एक साथ खाने से बचना चाहिए। 

Read More: Sugar Free Diet: आपको भी है शुगर की समस्या तो ज़रूर फॉलो करे ये डाइट

चीज़ और कोल्ड ड्रिंक 

पिज़्ज़ा और कोक का मजा अक्सर लोग साथ में लेते हैं। यह कितना भी टेस्टी लगे, लेकिन यह कॉम्बो आपकी हेल्थ के लिए हानिकारक है। चीज़ खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये दोनों अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। इससे आपको पेट दर्द और परेशानी हो सकती है। इन दोनों को एक साथ खाने से बचना चाहिए नहीं तो पेट में पाचन की समस्या हो सकती है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button