मनोरंजन

Ashwini Choubey in Ram Lela: अपने अभिनय का कमाल दिखाएंगे ये केंद्रीय मंत्री, रामलीला मैदान में निभाएंगे विश्‍वामित्र का किरदार

इस बार के रामलीला केंद्रीय मंत्री अश्‍व‍िनी चौबे ने महर्षि विश्वामित्र का अभिनय करेंगे। आपको बता दें कि अश्‍व‍िनी चौबे पहले भी इस भूमिका को निभा चुके हैं। दिल्‍ली के रामलीला मैदान में मुनि विश्‍वामित्र के रोल में अश्‍व‍िनी चौबे दिखाएगें अपने अभिनय का कमाल।

Ashwini Choubey in Ram Lela: केंद्रीय मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र बक्‍सर के बारे में ने कही बड़ी बात…


Ashwini Choubey in Ram Lela: बिहार के बक्‍सर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्‍व‍िनी चौबे ने रामलीला के मंच पर अपने अभिनय की प्रतिभा बिखेरेंगे। इस बार वे रामलीला में मुनि विश्‍वामित्र की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस से पहले भी अश्‍व‍िनी चौबे ने भगवान राम और भगवान लक्ष्‍मण के साथ मुनि विश्‍वामित्र की भूमिका में उन्‍होंने ऐसा शानदार अभिनय किया कि रामलीला के मंझे हुए कलाकार भी चकित रह गए।

दिल्‍ली के रामलीला मैदान में करेंगे अभिनय

अश्‍व‍िनी चौबे ने दिल्‍ली के रामलीला मैदान में दशहरे के मौके पर चल रही रामलीला में मुनि विश्‍वामित्र का किरदर निभाएंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के राज्यमंत्री की जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं।

राम और लक्ष्‍मण के साथ सीता स्‍वयंवर में पहुंचे

दरअसल, दिल्‍ली के रामलीला मैदान में भगवान राम और माता जानकी के स्‍वयंवर का प्रसंग दिखाया जाएगा। इसी कड़ी में दिखाया जाएगा कि मुनि विश्‍वामित्र राम और लक्ष्‍मण को लेकर राजा जनक की नगरी में पहुंचेंगे। आपको बता दें कि यह प्रसंग अश्विनी चौबे के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिहाज से बेहद खास है।

बक्‍सर से ही स्‍वयंवर में गए थे भगवान राम

ऐसी मान्‍यता है कि मुनि विश्‍वामित्र का आश्रम बक्‍सर में ही था। यही पर ताड़का का वध भगवान राम ने किया था। यही से मु‍नि विश्‍वामित्र, राम और लक्ष्‍मण को लेकर जनक की नगरी पहुंचे थे। अश्‍व‍िनी चौबे ने भी इस प्रसंग का जिक्र दिल्‍ली मेंअपने आवास पर किया। उन्‍होंने खुद के बक्‍सर से चुने जाने पर गर्व जताया।

Read More:Lav Kush Ramleela 2023: लाल किला मैदान में भव्य भूमिपूजन समारोह के साथ लव कुश रामलीला का हुआ शुभारंभ

बक्‍सर को बताया ज्ञान विज्ञान की भूमि

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि – ‘मेरा सौभाग्य है कि महर्षि विश्वामित्र जी की तपोभूमि बक्सर बिहार से लोकसभा का प्रतिनिधित्व करता हूं। उनके तप-बल का ही प्रभाव था कि श्रीराम जी व लक्ष्मण जी ने, उनसे वीरोचित शिक्षा ग्रहण करके राक्षसी वृत्तियों का संहार किया था। उनका पात्र निभाना अद्भुत अनुभव भरा रहा।’ उन्होंने कहा कि महर्षि विश्वामित्र जी के पात्र निभाने का मकसद बक्सर की पौराणिक मान्यताओं से भी सभी को परिचित कराना था। बक्सर ज्ञान विज्ञान भूमि रही है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button