सेहत

Causes Of Feet Pain Before Periods: पीरियड्स से कुछ दिन पहले पैरों में दर्द क्यों होने लगता है? जानें कमर और मांसपेशियों में अकड़न के कारण

Causes Of Feet Pain Before Periods: पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स शुरू होने पर या शुरू होने के कुछ समय पहले से ही पैरों में दर्द कमर दर्द या पेट में दर्द की समस्या होती है।

Causes Of Feet Pain Before Periods: पीर‍ियड्स के दौरान पैर में दर्द है तो इन उपायों से पाएं राहत

लड़कियां जब किशोरावस्था में आती हैं तो उन्हें पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। दरअसल, पीरियड्स के दौरान हर लड़की के शरीर में कुछ बदलाव होते हैं। इस समय लड़कियों और महिलाओं को शरीर में हार्मोनल बदलाव शुरू होते हैं। कुछ लड़कियों व महिलाओं को पीरियड्स से पहले से ही शरीर में कई तरह के लक्षण महसूस होने लगते हैं। इन लक्षणों में पैरों में होने वाली ऐंठन को भी शामिल किया जा सकता है। इस लेख में हम जानेंगे कि पीरियड्स से पहले पैरों में दर्द और ऐंठन क्यों (leg pain reason before period) होता है। साथ ही, इससे बचाव के कुछ उपायों को भी जानेंगे।

क्यों होता है दर्द

पीरियड्स के दौरान हमारे शरीर में एक तरह के हार्मोन का निर्माण होता है, जिससे यूट्रेस में कॉन्ट्रेक्शन होता है जिससे इसकी परत को बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसी वजह से हमारे पेट, कमर, पीठ या पैरों में तेज दर्द होता है। कई बार महिलाओं के पैरों में दर्द का एक कारण विटामिन-डी की कमी का होना भी है। इसकी कमी शारीरिक और मानसिक दोनों ही तरह से प्रभावित करता है।

क्या करें

सबसे पहले दर्द से छुटकारा पाने के लिए कोई भी पेनकिलर न लें। इसके इस्तेमाल से कब्ज की समस्या हो सकती है और इसके अलावा आपको बहुत अधिक थकान भी महसूस होगा। इसलिए अगर पीरियड्स के दौरान आपको पैरों में दर्द है, तो कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप इससे जल्द आराम पा सकती हैं।

पीरियड्स से पहले पैरों में दर्द होने के कारण – Causes Of Feet Pain Before Periods In Hindi

हार्मोनल उतार-चढ़ाव

पीरियड्स में महिलाओं के शरीर में विशेष रूप से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का उतार-चढ़ाव होता है। इसका असर उनको कुछ दिनों पहले से ही होने लगता है। इस दौरान हार्मोन की वजह से वाटर रेसिस्टेनस और सूजन हो सकती है। इसकी वजह से पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

Read More:- Yoga For Stress Relief: Anxiety और Stress से होना है दूर तो आज से शुरू कर दें ये योगासन, रोजाना फील करेंगे HAPPY

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (PMS)

कई महिलाओं को मासिक धर्म से पहले पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है। इस समस्या को प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम (पीएमएस) के रूप में जाना जाता है। इसमें अतिरिक्त तरल पदार्थ पैरों में जमा हो सकता है, जिससे सूजन और दर्द हो सकता है।

ब्लड सर्कुलेशन में समस्या

हार्मोन के स्तर में बदलाव ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित कर सकता है, जिससे पैरों व अन्य अंगों में ब्लड सर्कुलेशन कम हो सकता है। इसकी वजह से पैरों में दर्द, सुन्नता या झुनझुनी हो सकती है।

दर्द के प्रति संवेदनशीलता में वृद्धि

हार्मोनल परिवर्तन के कारण महिलाओं को मासिक धर्म से पहले के दिनों में शरीर में ऐंठन हो सकती है। इससे उनके शरीर में संवेदनशीलता बढ़ सकती है, जो पैरों में दर्द का कारण बन सकती है।

Read More:- Anxiety Before Periods: क्या आपको भी पीरियड्स से पहले होने लगता है स्ट्रेस? जानें इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

तनाव और चिंता

तनाव और चिंता जैसे कुछ मनोवैज्ञानिक कारक पैरों के दर्द व अन्य शारीरिक लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। पीरियड्स से जुड़े हार्मोनल परिवर्तन महिलाओं में भावनात्मक उतार-चढ़ाव का कारण बन सकते हैं। इससे तनाव व स्ट्रेस बढ़ सकता है।

इस वजह से होता है दर्द

पीरियड्स में दर्द नॉर्मल है लेकिन काफी ज्यादा बॉडी पेन और दर्द से भरा पीरियड्स सामान्य बात नहीं है। हालांकि पीरियड्स में अक्सर ऐंठन और दर्द सही नहीं माना जाता है। काफी ज्यादा दर्द गंभीर बीमारी का संकेत दे सकती है। इसलिए हमने पीरियड्स में होने वाले दर्द के बारे में सबकुछ जानने की जरूरत है। पीरियड्स के दौरान ओवरी यानि अंडे के परत टूट कर निकलते हैं। इस दौरान थोड़ी दिक्कत हो सकती है। हालांकि पीरियड्स में थोड़ा दर्द होना सामान्य बात है। लेकिन ऐसा दर्द जिसके कारण आपको अपना काम या क्लास छोड़ना पड़े तो यह फिर बड़ी मुश्किल की बात है और वक्त रहते इसका इलाज करवाना चाहिए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

आयुर्वेदिक दर्द निवारक उपाय

  • एक्सरसाइज से पेल्विस में होने वाला ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है, जिससे क्रैम्पिंग को रोकने में मदद मिलती है और दर्द में आराम मिलता है। इसलिए हल्के व्यायाम, स्विमिंग और वॉकिंग कर इससे राहत पाएं।
  • ताजे अदरक के एक टुकड़े को मुंह में लेकर कुछ देर तक चबाएं।
  • अगर आप लंबे समय से इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो आपके लिए एक्यूपंक्चर अच्छा इलाज है।
  • माना जाता है कि केले को खाने से आराम मिलता है, इसका कारण है इसमें मौजूद पोटैशियम जो मांसपेशियों के ऐंठन को कम करने में मदद करता है, इसलिए केले खाएं।
  • पैरों को आराम दें। इसके लिए अपने घुटनों के नीचे तकिया लगाएं और पेट के बल लेटे रहें। इससे आपको तत्काल आराम मिलेगा।
  • पैरों की मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन में मदद मिलेगी जिससे दर्द में आराम मिलेगा।
  • नारियल पानी या नींबू पानी या सादा पानी ही पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें।
  • गर्म पानी से स्नान भी आपको बहुत राहत पहुंचाएगा।
  • पीर‍ियड्स में पैरों के दर्द से छुटकारा पाने के ल‍िए आप सेंधा नमक की स‍िंकाई करें। बाल्‍टी में गुनगुना पानी भरें और सेंधा नमक डालकर पैरों की 15 से 20 म‍िनट स‍िंकाई करें।
  • नीलग‍िरी तेल को हल्‍का गर्म करें और उसे बादाम तेल में म‍िलाएं। इस तेल से हल्‍की माल‍िश करने से आपके पैरों को आराम म‍िलेगा।
  • हल्‍दी पाउडर को नार‍ियल के गर्म तेल में म‍िलाकर लगाने से जल्‍द राहत म‍िलती है।
  • फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर संतुलित आहार के सेवन से हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही, पैरों में दर्द का कारण बनाने वाला हार्मोनल बदलाव संतुलित होता है।
  • वाटर रेसिस्टेनस से बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे सूजन आदि में आराम मिलता है।
  • तनाव व स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप नियमित रूप से योग, मेडिटेशन और सांसों से जुड़ी एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे पीरियड्स से पहले होने वाले स्ट्रेस में कमी आएगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button