सेहत

Bird Flu Symptoms: अंडा- चिकन खाने वाले हो जाए सतर्क, फिर से दस्तक दे चुका है बर्ड फ्लू

अंडा-चिकन खाने वालों को सावधान किया गया है। इसमें कहा गया है कि बर्ड फ्लू तेजी से फैल रहा है। नॉन वेज खाने वाले खास बातों का ध्यान रखें। अगर तेज बुखार, खांसी और शरीर में दर्द हो तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। बर्ड फ्लू फैलने वाले किसी क्षेत्र में अगर आप गए हैं या फिर किसी फार्म और खुली जगह पर गए हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से बर्ड फ्लू की जांच करवा लेनी चाहिए।

Bird Flu Symptoms: इंसानों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू? जानिए क्या कहता है WHO?


Bird Flu Symptoms: बर्ड फ्लू जैसी खतरनाक बीमारी एक बार फिर दस्तक दे चुकी है। अमेरिका में एवियन इन्फ्लूएंजा के मामले सामने आने के बाद अब झारखंड के रांची में बर्ड फ्लू के ताजा मामले सामने आए हैं। बर्ड फ्लू ऐसा वायरस है जो पक्षियों से आसानी से इंसानों में पहुंच सकता है। बर्ड फ्लू फैलने के बाद किचन और अंडे खाने वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। इंसानों में बर्ड फ्लू होने पर स्थिति जानलेवा हो सकती है। आइये जानते हैं बर्ड फ्लू होने पर इंसानों के शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है?

बर्ड फ्लू के इंसानों में लक्षण

एच5एन1 से संक्रमित होने के बाद इंसान के शरीर में करीब 2 से 8 दिन में लक्षण नजर आते हैं। कई बार लोग इसे सीजनल फ्लू समझ लेते हैं क्योंकि इसके लक्षण काफी एक समान होते हैं।

1. खांसी और गले में खराश

2. तेज बुखार आना

3. जुकाम और नाक बंद होना

5. हड्डी और जोड़ों में दर्द

6. मांसपेशियों में दर्द होना

7. नाक से खून आना

8. ठंड लगना और थकान

9. सिर और छाती में दर्द

10. भूख कम लगना

11. सोने पर परेशानी होना

इंसानों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू?

1. अगर आप संक्रमित पक्षियों और जानवरों के संपर्क में आए हैं तो बर्ड फ्लू का खतरा हो सकता है।

2. संक्रमित पोल्ट्री फार्म में अगर आप जाते हैं या वहां देखरेख करते हैं तो खतरा हो सकता है।

3. संक्रमित पक्षी के मल, नाक, मुंह और आंखों से जो लिक्विड निकलता है उससे इंफेक्शन होता है।

4. संक्रमित पक्षी के अंडे या उसका मीट खाया है और वो ठीक से पका नहीं है तो ऐसा हो सकता है।

5. संक्रमित पक्षियों ने जो पानी पीया है आप उसका इस्तेमाल करते हैं तो खतरा बढ़ जाता है।

Read More: Hindi News Today: लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, अलर्ट मोड पर चुनाव आयोग

WHO ने दी थी सलाह

वायरस को लेकर साल 2005 में (WHO) विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सलाह दी थी कि अगर आप चिकन, मीट, अंडा अच्छी तरह पका कर खाते हैं, तो ऐसे में H5N1 वायरस का खतरा नहीं रहता है। WHO के मुताबिक कम से कम 70 डिग्री सेल्सियस तापमान में अंडा या चिकन पकाना चाहिए। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर वायरस संक्रमित पक्षियों के झुंड के जरिए फूड चेन में प्रवेश कर चुका है, तो लोगों को चिकन और अंडे खाने के बाद घातक बर्ड फ्लू अपनी चपेट में ले सकता है। इसलिए चिकन, अंडा सही तरीके से पका कर खाएं, कच्चापन ना रहने दें। ऐसे में किसी को खतरा नहीं होगा। एम्स के एफएक्यूस (FAQs) के अनुसार बर्ड फ्लू का को मानवजाति को संक्रमित नहीं करता था लेकिन 1997 से इंसानों में इस वायरस से वायरस के कई लोग बीमार हुए थे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button