भारत

Hindi News Today: लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू, अलर्ट मोड पर चुनाव आयोग

पहले चरण के इस चुनाव में आठ केंद्रीय मंत्रियों दो पूर्व मुख्यमंत्री व एक पूर्व राज्यपाल के भाग्य का भी फैसला होगा। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा के लिए भी वोट पड़ेंगे।

Hindi News Today: वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख, विधायक अमानतुल्लाह खान से 13 घंटे पूछताछ


Hindi News Today: कर्नाटक के हुबली में बीवीबी कालेज परिसर के अंदर गुरुवार को कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक फैयाज चाकू लेकर कॉलेज कैंपस के अंदर गया और नेहा पर पांच-छह वार किए। इस दौरान उसे भी चोटें आईं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में नेहा को मृत घोषित कर दिया गया।

लोकसभा की 102 सीटों पर वोटिंग शुरू

Phase 1 देश में पहले चरण में 21 राज्‍यों/केंद्र शासि‍त प्रदेशों में मतदान शुरू हो चुके हैं। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी सीटों पर वोटर्स से वोट देने की अपील की है। साथ ही आग्रह किया कि इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पीएम मोदी ने पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं से मतदान में भाग लेने की विशेष अपील की है।

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे अगले नौसेना प्रमुख

केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। वह 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे। वर्तमान में वाइस एडमिरल त्रिपाठी नौसेना के उपप्रमुख हैं। इससे पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ थे। करीब 40 वर्ष के अपने लंबे करियर में वह कई महत्वपूर्ण अभियानों से जुड़े रहे हैं।

अलर्ट मोड पर चुनाव आयोग

पहले चरण के इस चुनाव में आठ केंद्रीय मंत्रियों दो पूर्व मुख्यमंत्री व एक पूर्व राज्यपाल के भाग्य का भी फैसला होगा। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश (60 सीटें) और सिक्किम (32 सीटें) में विधानसभा के लिए भी वोट पड़ेंगे। चुनाव आयोग ने पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए 18 लाख कर्मचारियों की तैनाती की है।

गूगल ने डूडल के साथ लोकसभा चुनाव 2024 का जश्न मनाया

2024 लोकसभा चुनाव के पहले फेज में आज वोटिंग का दिन है। इसी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी महाकुंभ का शंखनाद हो रहा है। इस मौके पर गूगल (Google) ने एक बढ़िया डूडल बनाया है जिसे उसके होमपेज पर देखा जा सकता है। डूडल में Google के दूसरे O में मतदान करने वाले हाथ की छवि और तर्जनी पर स्याही का निशान दिखाया गया है।

Read More: Hindi News Today: केरल में फैला बर्ड फ्लू, प्रशासन ने लिया घरेलू पक्षियों को मारने का फैसला

विधायक अमानतुल्लाह खान से 13 घंटे पूछताछ

दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान से 13 घंटे पूछताछ की। इसके बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया। पूछताछ के बाद बाहर आकर समाचार एजेंसी एएनआई से उन्होंने कहा कि ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था सुप्रीम कोर्ट ने भी पेश होने के लिए कहा था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button