मनोरंजन

Bollywood News: काजोल पहुंची दुर्गा पूजा पंडाल, एक्ट्रेस ने देवी मां का लिया आशीर्वाद

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने जाकर बैठती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, पर पहले से ही कई और महिलाएं भी बैठी होती हैं। काजोल भी उनके साथ जाकर बैठ जाती हैं। इसके साथ ही काजोल कई लोगों के साथ फोटो भी क्लिक करवा रही हैं।

Bollywood News: एथनिक लुक में काफी अच्छी दिखी काजोल, फैंस तरह-तरह के कर रहे कमेंट


Bollywood News: इन दिनों हर जगह धूम धाम से नवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बड़े-बड़े सेलेब्स तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही कई बार बॉलीवुड सेलेब्स भी आम लोगों की तरह दुर्गा पूजा पंडाल में मां का आशीर्वाद लेते हुए नजर आते हैं। ‘कुछ कुछ होता है’ एक्ट्रेस काजोल भी हर साल नवरात्रि के दिनों में दुर्गा पूजा समारोह में परिवार के साथ पहुंच कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लेती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस पंडाल पहुंची और मां का आशीर्वाद लिया।

काजोल ने लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने जाकर बैठती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, पर पहले से ही कई और महिलाएं भी बैठी होती हैं। काजोल भी उनके साथ जाकर बैठ जाती हैं। इसके साथ ही काजोल कई लोगों के साथ फोटो भी क्लिक करवा रही हैं। साथ ही वे हमेशा की तरह अपने अंदाज में मस्ती करती दिखाई दीं। उन्होंने इस दौरान येलो कलर की साड़ी पहन रखी थी। साथ ही उन्होंने बालों में बन बनाया और डार्क लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। काजोल का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

साड़ी में खूबसूरत लगीं एक्ट्रेस

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काजोल के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा की मूर्ति के सामने जाकर बैठती हुई दिखाई दे रही हैं। वहां पर पहले से कई अन्य महिलाएं भी बैठी होती है, तभी काजोल भी उनके बीच जाकर बैठ जाती हैं। इसके साथ ही काजोल कई अन्य वीडियो में लोगों के साथ फोटो क्लिक करवाते हुए और मस्ती करते हुए दिखाई दे रही हैं।

एथनिक लुक में काफी अच्छी दिखी काजोल

दुर्गा पूजा के इस खास मौके पर एक्ट्रेस येलो कलर साड़ी पहने हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपना लुक पूरा करने के लिए बालों में बन बनाया और डार्क लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया। काजोल का यह एथनिक लुक उनके फैंस को भी काफी पसंद आया।

काजोल ने शेयर की पोस्ट

अब इन वीडियोज को देख फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, वाह अच्छी लग रही है। वहीं, एक अन्य ने लिखा, साड़ी में बहुत प्यारी लग रही हैं। बता दें कि हाल ही में काजोल की फिल्म कुछ-कुछ होता है ने अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं। वहीं, बीते दिन फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के 28 साल पूरे हुए हैं। इस खास दिन को लेकर काजोल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने शूटिंग के समय को याद किया और फैंस का आभार व्यक्त किया।

Read More: Kolkata Durga Puja: पानी पूरी थीम से सजाया गया कोलकत्ता का पंडाल, वायरल हो रहा वीडियो

काजोल के चाचा करते हैं पूजा का आयोजन

मां दुर्गा की पूजा करने के बाद काजोल ने फैंस के साथ बातचीत भी की और पैपराजी को पोज भी दिए। हर साल अभिनेत्री नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा उत्सव में भाग लेती है। यह पश्चिमी उपनगरों में सबसे बड़ी पूजाओं में से एक है। इस पूजा का आयोजन अयान मुखर्जी के पिता और काजोल के चाचा देब मुखर्जी द्वारा किया जाता है। आपको बता दें, आज काजोल और शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने 25 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर काजोल ने फिल्म के लिए एक खास पोस्ट साझा किया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button