लाइफस्टाइल

Kolkata Durga Puja: पानी पूरी थीम से सजाया गया कोलकत्ता का पंडाल, वायरल हो रहा वीडियो

कोलकाता की दुर्गा पूजा अपनी भव्यता और रचनात्मक के लिए प्रसिद्ध है। यहा हर साल दुर्गा पूजा पर कुछ नया देखने को मिलता है। इस साल आपको बता दें की कोलकाता के दक्षिणी उपनगर बेहाला में एक पंडाल ने अनोखी क्रिएटिविटी दिखाई गई है। इस पंडाल का थीम पानी पूरी रखा गया है।

Kolkata Durga Puja: कोलकाता की ये क्रिएटिविटी देख हो जाएंगे हैरान, पानी पूरी से सजाया दुर्गा पूजा पंडाल 


कोलकाता की दुर्गा पूजा अपनी भव्यता और रचनात्मक के लिए प्रसिद्ध है। यहा हर साल दुर्गा पूजा पर कुछ नया देखने को मिलता है। इस साल आपको बता दें की कोलकाता के दक्षिणी उपनगर बेहाला में एक पंडाल ने अनोखी क्रिएटिविटी दिखाई गई है। इस पंडाल का थीम पानी पूरी रखा गया है। 

जी हाँ, आपने बिलकुल सही सुना इस साल कोलकाता के एक नगर बेहाला में दुर्गा पूजा पंडाल को पानी पूरी से सजाया गया है। बेहाला नोटुन दल क्लब द्वारा आयोजित पंडाल अपनी इस अनूठी थीम के लिए लोगों का खूब ध्यान आकर्षित कर रहा है और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पंडाल में खूबसूरती के साथ साथ स्वाद का मिश्रण भी घोला गया जो इसे सबसे अलग बनाता है। 

इस पंडाल की संपूर्ण संरचना ‘सुखा पुरी’ से सुसज्जित है, पानी पूरी भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अल्पाहार है और यही चीज़ इस पंडाल को अलग करती है यहां एक विशाल फुचका के अंदर बैठी हुई दुर्गा की मूर्ति है, जो पारंपरिक उत्सवों में एक धार्मिक ट्विस्ट जोड़ती है। पुरे पंडाल में हर जगह की सजावट के लिए पानी पूरी का इस्तेमाल किया गया है। चलिए देखते है इसका वीडियो। 

 

कोलकाता का ये अनोखा पंडाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर इस थीम की जमकर तारीफ कर रहे है। ये थीम एकदम नया और यूनिक है। यहां लोग दुर्गा पूजा मनाने के इस अभिनव दृष्टिकोण के लिए अपनी आश्चर्य और सराहना भी ज़ाहिर कर रहे हैं। 

Read More: Navratri 2021: जानें 13 अक्टूबर या 14 अक्टूबर कब रखा जाएगा दुर्गा अष्टमी व्रत

यहां तक ​​कि बिजनेस टाइकून हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) ने भी इस अनोखे पंडाल की खूबसूरती और भव्यता को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडालों को उनके कलात्मक और सांस्कृतिक महत्व के लिए माना जाता है, और इस साल, एक और पूजा पंडाल ने पंडाल की थीम में मासिक धर्म स्वच्छता से जुड़ी वर्जनाओं को उजागर करने के लिए ध्यान आकर्षित किया है

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button