मनोरंजन

Bollywood News: बॉलीवुड की सुपरस्टार ऐक्ट्रेस परवीन बॉबी की 10 सुपरहिट मूवीज !

Bollywood News: परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने खूब मचाया धमाल!

Highlights :
  • परवीन बॉबी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया
  • परवीन बॉबी की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ बहुत पसंद की जाती थी
  • परवीन बॉबी एक सक्सेसफुल ऐक्ट्रेस थीं

Bollywood News: सत्तर और अस्सी के दशक के बीच बॉलीवुड में एक लंबी, पतली, खूबसूरत और हसीन अदाकारा की ऐंट्री हुई। उस ऐक्ट्रेस का नाम परवीन बॉबी था। परवीन बॉबी बॉलीवुड की एक कामयाब और नामी अभिनेत्रियों में शामिल थीं। परवीन बॉबी अभिनेत्री होने के साथ एक सक्सेसफुल मॉडल भी थीं। इन्होंने बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और विनोद खन्ना जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया था। सन 2005 में, परवीन बॉबी इस दुनिया से हमेशा के लिए चली गईं।

जिस समय अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और शशि कपूर के सितारे बुलंदियों पर थे, ऐसे दौर में परवीन बॉबी ने इन सुपरस्टार ऐक्टर्स के साथ काम किया। परवीन बॉबी की जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आए। उस जमाने का दर्शक परवीन बॉबी का जबरदस्त फैन हुआ करता था। परवीन बॉबी एक सुपरस्टार अदाकारा थीं और हमेशा अपने काम के लिए जानी जाएंगी। आज हम आपके लिए इस हसीन अदाकारा परवीन बॉबी की 10 सुपरहिट फिल्मों के नाम लेकर आए हैं। इन फिल्मों में परवीन बॉबी ने कमाल कर दिया था।

दीवार: यूं तो परवीन बॉबी 1973 में आई फिल्म ‘चरित्र’ में दिखी थीं, पर साल 1975 में, बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और शशि कपूर अभिनीत मूवी ‘दीवार’ में परवीन बॉबी के काम को खूब सराहना मिली। इस मूवी में परवीन की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ थी। इस फिल्म की कामयाबी का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि आज भी इस फिल्म के डॉयलाग न्यू जेनरेशन के लोग बोलते रहते हैं। यह एक ब्लॉकबस्टर सुपरहिट फिल्म थी।

अमर अकबर एंथोनी: साल 1977 में आई फिल्म ‘ अमर अकबर एंथोनी ‘ में परवीन बॉबी एक बार फिर अमिताभ के साथ दिखीं। इस फिल्म में उनके किरदार ‘जेनी’ को बहुत पसंद किया गया। परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन के अलावा इस मूवी में सुपर स्टार विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, शबाना आजमी और नीतू सिंह ने भी काम किया था। इस फिल्म का एक गाना ऐसा भी था जिसमें सभी कलाकारों ने अपनी-अपनी जोड़ियों के साथ अभिनय किया था। इस फेमस गाने का बोल था ‘ हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ ।यह एक सुपर डूपर हिट मूवी थी। इस फिल्म के गानों को बहुत ज्यादा पसंद किया गया। परवीन बॉबी बहुत बड़ी एक्ट्रेस हो चुकी थीं।

सुहाग: साल 1979 में परवीन बॉबी ने एक और सुपरहिट फिल्म में काम किया। इस फिल्म में परवीन और शशि कपूर की जोड़ी थी। जबकि दूसरी तरफ महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फेमस एक्ट्रेस रेखा की जोड़ी थी। यह फिल्म भी सुपरहिट हुई। परवीन बॉबी के सक्सेस का ग्राफ लगता बढ़ता ही जा रहा था। इस फिल्म का भी एक गाना बहुत ज्यादा हिट हुआ था, ‘ अठरह बरस की तू होने को आई रे ‘। कुल मिलाकर परवीन लगातार सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ रही थीं।

द बर्निंग ट्रेन: साल 1980 में आई मल्टी स्टारर मूवी द बर्निंग ट्रेन में परवीन बॉबी ने भी काम किया था। इस फिल्म में परवीन बॉबी के अलावा धर्मेंद्र, जितेंद्र, विनोद खन्ना ,हेमा मालिनी और नीतू सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका थी। यह फिल्म उस समय बहुत चर्चा में थी। फिल्म के सीन और एक्शन को बहुत पसंद किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक बड़ी हिट मूवी थी। बड़े कलाकारों के बीच भी परवीन बॉबी ने इस मूवी में बेहतरीन छाप छोड़ा।

शान: 1980 में, परवीन बॉबी ने एक बार फिर से मल्टी स्टारर मूवी में काम किया। यह फिल्म भी हिट साबित हुई। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित और सलीम-जावेद की कहानी वाली इस फिल्म में सुनील दत्त, अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, राखी गुलजार, बिंदिया गोस्वामी के अलावा कुलभूषण खरबंदा की ऐक्टिंग की सबने तारीफ की। इस फिल्म के गाने भी हिट रहे। इस मूवी के डॉयलाग हिट रहे। परवीन के लिए कहीं न कहीं यह फिल्म लकी साबित हुई।

कालिया: साल 1981 में आई चर्चित फिल्म ‘कालिया’ में अमिताभ बच्चन के साथ परवीन बॉबी ने काम किया। यह वह दौर था जब अमिताभ बच्चन का सिक्का बॉलीवुड में उछला करता था। अमिताभ बच्चन के साथ काम करना अभिनेत्रियों का ख्वाब हुआ करता था। उस दौर में परवीन बॉबी इस बड़ी सुपरहिट मूवी में काम किया। अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी की जमकर तारीफें हुई। यह मूवी उस समय की बहुत बड़ी हिट मूवी थी। परवीन के कैरियर का ग्राफ लगातार बढ़ रहा था।

Read more: Shark Tank India Judges Net worth: अरबों के मालिक है इस टेलीविजन रियलिटी शो के जज

नमक हलाल: साल 1982 में परवीन बॉबी ने एक बार और बहुत बड़ी सुपरहिट मूवी में काम किया। इस फिल्म का नाम ‘नमक हलाल’ था। यह एक बिगेस्ट ब्लॉकबस्टर कॉमेडी मूवी थी। इस फिल्म के डॉयलाग ने खूब वाहवाही लूटी तो इसके गानों ने तो धूम मचाकर रख दिया था। नमक हलाल में अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, स्मिता पाटिल के साथ परवीन बॉबी ने अहम रोल निभाया था।

देशप्रेमी: साल 1981 में ही परवीन बॉबी की एक और हिट मूवी रिलीज हुई। उस मूवी का नाम देशप्रेमी था। इस मूवी में परवीन के साथ अमिताभ बच्चन और नवीन निश्चल भी थे। यह एक अच्छी और सामाजिक पृष्ठभूमि पर बनी मूवी थी। इस मूवी को भी खूब सराहना मिली।

अर्पण: साल 1983 में परवीन बॉबी के कैरियर में एक और सुपरहिट मूवी जुड़ी। इस मूवी में परवीन बॉबी के साथ जितेंद्र की जोड़ी ने कमाल कर दिया था। फिल्म ‘अर्पण’ के गानों ने तो हर जबान को छू लिया था। इस फिल्म में परवीन बॉबी के किरदार का नाम सोना था। फिल्म अर्पण एक कामयाब मूवी थी।

क्रांति: साल 1981 में फेमस अभिनेता मनोज कुमार द्वारा निर्देशित मूवी ‘क्रांति’ आई। यह एक हिस्टोरिकल ड्रामा मूवी थी। इस फिल्म के मुख्य ऐक्टर दलीप कुमार और मनोज कुमार थे। इनके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी, शशि कपूर और परवीन बॉबी के अलावा अन्य ऐक्टर्स ने काम किया था। फिल्म के डॉयलाग बेहद ही मशहूर हुए। फिल्म ने बॉक्स अॉफिस पर बिजनेस का नया रेकार्ड बनाया। इस मूवी में परवीन बॉबी का रोल बहुत कम था, फिर भी इस बड़ी और लोकप्रिय फिल्म का हिस्सा होने के कारण उनके काम की तारीफ हुई।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button