लाइफस्टाइल

Shark Tank India: जानिए किस तरह शार्क टैंक इंडिया नए स्टार्टअप को करता है फंड

शार्क टैंक इंडिया में अप्लाई करने के बाद अगर किसी उधमी का स्टार्टअप उसमें फंडिंग के लिए सलेक्ट हो जाता हैं। उसके बाद शो के जज आपके बिजनेस के हर पहलू को हर तरीके से समझने की कोशिश करते हैं।

Shark Tank India: जानिए स्टार्टअप को कैसे मदद करता है भारत का यह फेमस टीवी शो

Highlight:

  • शार्क टैंक इंडिया में जजों के सामने पेश होने से पहले आपको एक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से   होकर गुजरना होता हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद उस लिस्ट में से कुछ ही स्टार्टअप फंडिंग के लिए चुने जाते हैं।
  • शार्क टैंक इंडिया में अप्लाई करने के बाद अगर किसी उधमी का स्टार्टअप उसमें फंडिंग के  लिए सलेक्ट हो जाता हैं। तो फिर उस पर्सन को शार्क टैंक के जजों के सामने अपने आइडिया  या प्रोडक्ट को पेश करना होता हैं।

Shark Tank India: शार्क टैंक इंडिया एक ऐसा टीवी शोज हाँ जहां पर स्टार्टअप करने वाले उद्यमियों को उनके स्टार्टअप के लिए फंडिंग मुहैया कराई जाती हैं। इस शो का कॉन्सेप्ट अमेरिका के शार्क टैंक से लिया गया हैं। अमेरिका में इसकी शुरुआत वर्ष 2009 में हुई थी।

इंडिया में अभी तक इसके दो सीजन हो चुके हैं। जिसके वजह से देश के अनेक नए स्टार्टअप को फंडिंग मिली। पहला सीजन काफी सफल रहा था। और ये प्रोग्राम इंडिया के सबसे ज्यादा देखें जाने वाले प्रोग्राम में भी शामिल हुआ। उसके बाद ही इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस शोज का नाम ही शार्क टैंक है इसलिए शो में बिजनेस के एक्सपर्ट्स को शार्क्स नाम से बुलाया जाता है।

अगर किसी व्यक्ति के पास स्टार्टअप शुरू करने के लिए कोई अच्छा आइडिया, या वो पहले से कोई सफल स्टार्टअप कर रहा हैं लेकिन स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए फन्डिंग की जरूरत हैं। तो ऐसे उधमी इस शो का हिस्सा बनकर अपनी इस जरूरत को पूरा कर सकते हैं।

शार्क टैंक इंडिया में जजों मे सामने पेश होने से पहले आपको एक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से होकर गुजरना होता हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद उस लिस्ट में से कुछ ही स्टार्टअप फंडिंग के लिए चुने जाते हैं। अप्लाई करने वाले सभी स्टार्टअप्स को फंडिंग मिलें ये संभव नहीं हैं। अब बात करते हैं शार्क टैंक इंडिया में रजिस्ट्रेशन कैसे करें। ताकि आप जरूरत पड़ने पर इसके लिए अप्लाई कर सकें।

शार्क टैंक इंडिया में अप्लाई करने के लिए आपको 10 स्टेप्स को कंप्लीट करना होगा। जहां पर आपको अपने और अपने बिजनेस से जुड़ी हुई सभी प्रकार की बातों की जानकारी फिल करनी होगी।

1. Shark Tank India में अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले www.sharktank.sonyliv.com वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आप चाहे तो इस काम को sonyliv ऐप से कर सकते हैं।

2. वेबसाइट ओपन होने के बाद आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का पोर्टन ओपन होगा जहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर फिल करके अपने मोबाइल में आए ओटीपी को फिल करना होगा।

3. ओटीपी फिल करने के बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा का चयन करना होगा। जैसे की हिन्दी या इंग्लिश।

4. आप जिस भी भाषा का चयन करेंगे उसी भाषा में आपकी स्क्रीन एक फार्म ओपन होगा।

5. फॉर्म में आपको अपने और बिजनेस से जुड़ी हुई पूछी जाने वाली सभी जानकारी को फिल करना होगा।

6. आप अपनी बात शार्क के सामने कैसे रखेंगे ये बात भी आपको फार्म में लिखनी होगी। इसलिए आप जितना हो सके उतने बेहतर तरीके से आप अपनी पिच भी लिखें।

7. आपको जजेस से कितने रुपए की फंडिंग की जरूरत हैं। फोरम में आपको ये भी जानकारी भी फिल करनी होगी।

8. आपका बिजनेस क्या हैं आप इसे किस लेवल तक लेकर जाना चाहते हैं बिजनेस को आगे ले जाने के लिए आपके पास क्या प्लान हैं आपको इसका विवरण भी करना होगा।

Read more: Company Registration Process: भारत में कंपनी शुरू करने के लिए क्या हैं आवश्यक प्रक्रियाएं? आइए जानते हैं

9. इस प्रकार आप फोरम को सभी 10 स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप फॉर्म को सबमिट कर सकते हो।

10, फॉर्म सबमिट करने के बाद अगर आप फंडिंग के सलेक्ट हो जाते हो तो शार्क टैंक इंडिया की टीम आपसे कंटेन्ट करेगी। और आपको शो में बुलाने के लिए इनवाइट भी करेगी।

शार्क टैंक इंडिया में अप्लाई करने के बाद अगर किसी उधमी का स्टार्टअप उसमें फंडिंग के लिए सलेक्ट हो जाता हैं। तो फिर उस पर्सन को शार्क टैंक के जजों के सामने अपना आइडिया या प्रोडक्ट को पेश करना होता हैं। जजों को समझना होता हैं की उनका प्रोडक्ट या आइडिया किस प्रकार से भविष्य में अच्छा रिटर्न दें सकता हैं। कंटेस्टेंट को जजों को यह भी बताना होता हैं कि उन्हे कितने फंड की जरूरत हैं और उसके बदले बिजनेस में आपको कितना हिस्सा मिलेगा।

उसके बाद शो के जज आपके बिजनेस के हर पहलू को हर तरीके से समझने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर किसी जज को कंटेस्टेंट का प्रोडक्ट या आइडिया पसंद आता हैं। और दोनों के बीच सहमति बन जाती हैं तो जज और कंटेस्टेंट के बीच फंडिंग डील फाइनल हो जाती हैं। अगर किसी जज को किसी कंटेस्टेंट का आइडिया या प्रोडक्ट पसंद नहीं आता हैं तो कंटेस्टेंट का सफर यहीं खत्म हो जाता हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button