चुनाव

LokSabha Election 2024 : महेश शर्मा फेल, कौन होगा भाजपा का चहेरा?

LokSabha Election 2024 : गौतमबुद्धनगर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रूपरेखा में उतर रहे हैं नए चेहरे की खोज में भाजपा। महेश शर्मा के टिकट कटने के बाद, गोपाल कृष्णा अग्रवाल को टिकट मिलने की बड़ी संभावना।

LokSabha Election 2024 : पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा अक्सर विवादों में रहने कारण भाजपा द्वारा अपना चहेरा बनाना लगभग ना के बराबर है।

 

गौतमबुद्धनगर: लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। वही गौतमबुद्धनगर लोकसभा में भी चुनावी हवा चलने लगी है। जहाँ एक ओर भाजपा सांसद महेश शर्मा के टिकट कटने की खबर ने इस हवा को और बढ़ा दिया है। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओ में सांसद शर्मा के खिलाफ नाराजगी होना भी बड़ी वजह बताई जा रहीं है। आप को बता दें, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने नॉएडा दौरे पर सांसद शर्मा से मुलाकात ना कर के भी इस खबर को वजन दे दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो कई सर्वे में भी सांसद शर्मा के खिलाफ बिगडता हुआ माहौल पाया गया है।

गौरतलब हैं कि पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा 2014 से सांसद है। लेकिन भ्रष्टाचार और अक्सर विवादों में रहने कारण डॉक्टर शर्मा को पार्टी द्वारा अपना चहेरा बनाना लगभग ना के बराबर है। अब प्रश्न उठता हैं शर्मा नहीं तो कौन ?

Read More : MP Election 2023: MP में 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे

पार्टी सूत्रों कि माने तो टिकट कि रेस में कई नाम शामिल है। लेकिन अभी भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्णा अग्रवाल सबसे आगे बताये जा रहे है। आप को बता दें, गौतमबुद्धनगर लोकसभा में संवाद के सर्वे और आई बी की इंटरनल रिपोर्ट में भी अग्रवाल का नाम सबसे आगे होने की खबर है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button