चुनाव

Mizoram Election 2023 : आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, बीजेपी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव को लेकर शनिवार 21 अक्टूबर 2023 यानी आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। और आज जांच होने के बाद जिन लोगों के नामांकन पत्र सही पाए जाएंगे उनके पास नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख सोमवार 23 अक्टूबर 2023 हो सकती है।

Mizoram Election 2023 : मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने किया दावा, 25 से अधिक सीटों पर होगी जीत हासिल

मिजोरम में विधानसभा की 40 सीटों पर चुनाव को लेकर शनिवार 21 अक्टूबर 2023 यानी आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। और आज जांच होने के बाद जिन लोगों के नामांकन पत्र सही पाए जाएंगे उनके पास नॉमिनेशन वापस लेने की आखिरी तारीख सोमवार 23 अक्टूबर 2023 हो सकती है।

मिजोरम विधानसभा चुनाव में –

मिजोरम में 5 साल से राज्य की सत्ता को संभाल रहे जोरमथांगा ने कहा, बीते 5 साल में उन्होंने जो काम किये हैं उसको ध्यान में रखते हुए उनको पूरा भरोसा है कि राज्य की जनता एक बार फिर से उनको फिर से प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपेगी।  मिजोरम के सीएम जोरमथांगा ने आइजोल पूर्वी-1 सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। उसके बाद पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के बजाय मुख्य विपक्षी दल ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट जेडपीएम एमएनएस के लिए संभावित खतरा हो सकता है। आगे उन्होंने कहा, ‘हम मिजोरम में सत्ता बरकरार रखने को लेकर आशान्वित हैं और 25 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेंगे। कई बाधाओं के बावजूद पिछले पांच वर्ष में लोगों ने हमारे कार्यों की सराहना कर रहे है।

Read More: Lucknow Mahotsav:उत्तर प्रदेश की राजधानी में 25 नवंबर से 5 दिसंबर के बीच मनाया जाएगा लखनऊ महोत्सव

 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी –

मिजोरम में लगभग-लगभग सभी पार्टियों ने यहां पर अपने संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट को जारी कर दिया गया है। इसी बीच बीजेपी ने भी इस राज्य में चुनाव प्रचार करने के लिए अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह समेत इसमें कई नेताओं को भी इस लिस्ट में जगह मिली है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button