चुनाव

Lok Sabha Election 2024: NDA की बैठक से पहले अमित शाह ने तय किया सीट शेयरिंग का फॉर्म्यूला, बिहार में होगा बड़ा बदलाव

जानकारी के मुताबिक, बिहार में बीजेपी 40 सीटों में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जिसमें चिराग पासवान और पशुपति पारस को पिछली बार की तरह कुल 6 सीटें दी जा सकती हैं।

Lok Sabha Election 2024: बिहार में बीजेपी 40 में से 30 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव, इस दल का  मिला साथ


पिछली बार जेडीयू और एलजेपी के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था। जबकि बीजेपी जेडीयू ने 17-17 और लोजपा ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी ने एक सीट को छोड़ कर बाक़ी सभी 39 सीटें जीतीं थीं। बिहार में बीजेपी 40 सीटों में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जिसमें चिराग पासवान और पशुपति पारस को पिछली बार की तरह कुल 6 सीटें दी जा सकती हैं।

Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति  तैयारी करनी शुरू कर दी है। इसके तहत मिशन 2024 के लिए  NDA ने बिहार में लोक सभा की कम से कम 35 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। पिछले लोकसभा चुनाव जैसे नतीजे दोहराने के मकसद से बीजेपी सीट बंटवारे पर भी फोकस कर रही है।

Read More: Lok Sabha Election Survey: लोकसभा चुनाव के सर्वे में एनडीए के वोट प्रतिशत घटने का अनुमान…

बिहार में बीजेपी 40 में से 30 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव

जानकारी के मुताबिक, बिहार में बीजेपी 40 सीटों में से 30 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। जिसमें चिराग पासवान और पशुपति पारस को पिछली बार की तरह कुल 6 सीटें दी जा सकती हैं। इसके अलावा बीजेपी सहयोगी दलों के साथ सीट बँटवारे का फ़ार्मूला क़रीब-क़रीब तय कर चुकी है।

पिछली बार बीजेपी ने 39 सीटें जीतीं

पिछली बार जेडीयू और एलजेपी के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था। जबकि बीजेपी जेडीयू ने 17-17 और लोजपा ने छह सीटों पर चुनाव लड़ा था। वहीं बीजेपी ने एक सीट को छोड़ कर बाक़ी सभी 39 सीटें जीतीं थीं।

गठबंधन में लोजपा

इतना तो तय है के बिहार के परिपेक्ष्य में एनडीए में लोजपा दूसरे नंबर की पार्टी रहेगी। गत लोक सभा में लोजपा को छह लोक सभा सीटों पर जीत मिली थी। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अमित शाह से छह लोक सभा और एक राज्य सभा की डिमांड की है। भाजपा के सूत्रों के अनुसार लोजपा को चार या अधिकतम पांच सीटें मिलने जा रही है। समस्तीपुर और नवादा भाजपा खुद लड़ने जा रही है। हाजीपुर लोकसभा को लेकर जिद अभी कायम है। भाजपा के रणनीतिकार कोई हल निकलेंगे।

Read More: MP Election 2023 : कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति की घोषणा, इन नेताओं को मिली जगह

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के रणनीतिकार पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी अमित शाह से मिल चुके हैं। मिली जानकारी के अनुसार हम को एक लोकसभा सीट समझौते के बाद मिल सकती है। गया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button