चुनाव

Jammu Politics: कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर इकाई में बड़ा फेरबदल, नई कार्यकारिणी में ये नाम हैं शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की। विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज, गुलाम अहमद मीर समेत 22 नेताओं को कार्यकारी समिति में जगह दी गई है।

Jammu Politics: जम्मू-कश्मीर को लेकर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, इतने पदाधिकारियों हुए हैं नियुक्ति


Jammu Politics:पार्टी ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष 22 उपाध्यक्ष 51 महासचिव और 62 सचिव भी नियुक्त किए।खरगे ने 22 सदस्यीय कार्यकारी समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसमें अनुभवी नेता कर्ण सिंह और सोज के साथ-साथ वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर तारिक हमीद कर्रा और तारा चंद को शामिल किया गया है।

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर इकाई में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई में कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की। कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया है। इस समिति में करण सिंह और सैफुद्दीन सोज जैसे अनुभवी नेताओं को शामिल किया है।

प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी गई

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी समिति के गठन और पदाधिकारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इतने पदाधिकारियों हुए हैं नियुक्ति

पार्टी ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 22 उपाध्यक्ष, 51 महासचिव और 62 सचिव भी नियुक्त किए।खरगे ने 22 सदस्यीय कार्यकारी समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसमें अनुभवी नेता करण सिंह और सोज के साथ-साथ वरिष्ठ नेता गुलाम अहमद मीर, तारिक हमीद कर्रा और तारा चंद को शामिल किया गया है।

Read More:MP Congress Candidate List 2023: MP में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, प्रमुख सीटों पर उतारे ये प्रत्याशी

नई कार्यकारिणी में ये नाम हैं शामिल

नई कार्यकारिणी में कर्ण सिंह, सैफुद्दीन सोज, गुलाम अहमद मीर, तारीक हमीद कर्रा और तारा चंद जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। पांच वरिष्ठ उपाध्यक्षों के रूप में मूला राम, जीएन मोंगा, बलवान सिंह, रविंदर शर्मा और मोहम्मद अनवर भट को नियुक्त किया गया है। वकार रसूल वानी जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button