दिल्ली

Delhi Yamuna Flood Updates: स्कूल, दफ्तर, मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली में बिजली और पानी का भी संकट मंडराया

दिल्ली के कई इलाकों में पानी से कोहराम, उपराज्यपाल के साथ एसडीएम की बैठक, केजरीवाल भी होंगे शामिल।स्कूल, दफ्तर, मेट्रो स्टेशन बंद, दिल्ली में बिजली और पानी का भी संकट छाया हुआ है।

Delhi Yamuna Flood Updates: दिल्ली के कई इलाकों में पानी से कोहराम, उपराज्यपाल के साथ डीडीएमए की बैठक, केजरीवाल भी होंगे शामिल

राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली रेल ब्रिज पर सुबह 6 बजे जल स्तर 208.41 पर पहुंच गया। वहीं दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।दो दिन में दिल्ली में ज्यादा बारिश नहीं हुई है लेकिन यह अधिकांश पानी हिमाचल और हरियाणा से आ रहा है। बाढ़ के हालात को देखते हुए ट्रैफिक में बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार यमुना के जल स्तर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली में लोगों ने शिविरों और फ्लाईओवर के नीचे आसरा लिया है। और सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों से घर छोड़ने की अपील की है। इसके अलावा बाहरी वाहनों की आवाजाही पर आंशिक रोक लगाई गई है। दिल्ली के वीआईपी इलाके तक पानी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल का घर भी इससे अछूता नहीं है।उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को ही कई इलाकों में धारा -144 लागू कर दी थी।

दिल्ली मेट्रो –

दिल्ली मेट्रो की तरफ से जानकारी मिली है कि यमुना में बाढ़ की वजह से यमुना बैंक स्टेशन पहुंचने के रास्तों में पानी भर गया है। बाढ़ के चलते यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैै।ऐसे में दूसरे रास्तों से लोगों को आवागमन सुनिश्चित करना होगा। यमुना बैंक स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद किया गया है। हालांकि बदलने की सुविधा अभी भी उपलब्ध है।दिल्ली मेट्रो के मुताबिक यमुना का जलस्तर बढ़ने की वजह से मेट्रो पुलों पर रफ्तार कम करके 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। बाकी सभी कॉरिडोर पर सामान्य सेवाएं चल रही हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके का यह हाल है कि लोग पानी में तैर रहे हैं। दिल्ली के कश्मीरी गेट के रास्ते बंद हो गए है।

Read more: Monsoon health tips: बारिश के मौसम में न खाएं ये 5 चीजें

Delhi Traffic

कई रास्ते बंद, अन्य जगहों पर भारी जाम लग रहा है, लोग घंटों जाम में फंसे हुए है।दिल्ली के कई मार्गों पर आवाजाही बंद किए जाने के बाद दूसरे रास्तों पर जाम की स्थित बनी हुई है। सराय काले खां में जाम देखा जा रहा है। बाढ़ का पानी भरने की वजह से आईटीओ की ओर का भी रास्ता बंद किया गया है।विकास मार्ग पर भी बड़ा जाम लगा हुआ है। राजघाट से दिल्ली सचिवालय जाने वाली सड़क पर भी पानी भर गया है। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीरी गेट और पुराना लोहे के पुल के बीच रिंग रोड पर पानी भर गया है और इसलिए वहां यातायात रोक दिया गया है।

उपराज्यपाल के साथ डीडीएमए की बैठक –

दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ के हालात पर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण डीडीएमए की बृहस्पतिवार को एक विशेष बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में शामिल होंगे। केजरीवाल डीडीएमए के उपाध्यक्ष भी हैं।   दिल्ली में यमुना का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह बढ़कर 208.48 मीटर पर पहुंच गया, जिससे आसपास की सड़कें, सार्वजनिक व निजी बुनियादी ढांचे जलमग्न हो गए और नदी के पास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Read more: Weather Update: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर आज भी जारी, दिल्ली में आज भी येलो एलर्ट

 दिल्ली में बिजली और पानी का संकट –

यमुना में बढ़ते जलस्तर की वजह से वज़ीराबाद, चंद्रावल और ओखला वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़ रहे हैं। इस वजह से दिल्ली के कुछ इलाकों में पानी की परेशानी होगी। जैसे ही यमुना का पानी कम होगा, इन्हें जल्द से जल्द चालू करने की कोशिश करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जल संकट से परेशानी कम हो, इसके लिए सीएम केजरीवाल आज सुबह 11 बजे खुद वजीराबाद वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर हालात का जायजा लेने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि 1-2 दिन तक लोगों को पानी की दिक्कत हो सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button