दिल्ली

Delhi Weather Flood Update: यमुना नदी का पानी खतरे के निशान पर,दिल्ली के कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा

यमुना नदी का पानी खतरे के निशान पर,होने से दिल्ली के कई इलाकों पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। अरविन्द केजरीवाल की मंत्रिओं के साथ बैठक में चर्चा होगी।

Delhi Weather Flood Update :अरविंद केजरीवाल का आज दोपहर सचिवालय में मंत्रिओं के साथ बैठक, दिल्ली में स्कूल बंद और बारिश का यलो अलर्ट जारी

राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में हो रही मूसलाधार बारिश का कहर जारी है और बीते 2 दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से कई जगह हालात बेहद खराब हो गए हैं। दिल्ली में बाढ़ का खतरा  बढ़ता ही जा रहा है। यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी तेजी से यमुना के जल स्तर को बढ़ा रहा है। हिमाचल प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े पुल बह गए और सैकड़ों मकानों को नुकसान पहुंचा है इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी सड़कों पर पानी भरने के बाद अब लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है।

दोपहर 1 बजे नदी का जलस्तर 204.63मीटर रिकॉर्ड किया गया था।1बजे हथिनी कुंड बैराज से 1,90,837 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया।जिसके कारण पानी तेजी से यमुना के जल स्तर को बढ़ा रहा है। हिमाचल प्रदेश में एक दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े पुल बह गए और सैकड़ों मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में भी सड़कों पर पानी भरने के बाद अब लोगों के घरों में घुसने लगा है। दिल्ली वालों की मुसीबत बढ़ने के पूरे आसार हैं क्योंकि बारिश का जमा हुआ सिलसिला फिर शुरू होने वाला है और हरियाणा का पानी यमुना जलस्तर बढ़ा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह भी बारिश होगी और 15-16 तारीख के लिए बारिश का येलो अलर्ट है।

Read more: Weather Update: दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का कहर आज भी जारी, दिल्ली में आज भी येलो एलर्ट

राहत शिविर की व्यवस्था –

यमुना की तराई से निकाले लोगों के लिए दिल्ली से एनएच-24 तक, डीएनडी से निजामुद्दीन फ्लाईओवर और यमुना बैंक से आईटीओ पुल तक राहत शिविर लगाए गए हैं। यहां खाने-पीने का इंतजाम है। सहायता समूहों की ओर से मेडिकल कैंप भी लगा दिए गए हैं। रात में निकाले लोगों को यहां सुबह करीब नौ बजे खाना दिया गया था और दोपहर में करीब डेढ़ बजे टेंट लगाने शुरू किए गए। नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर करीब 1000 राहत शिविर लगाए गए हैं। डूसिब की तरफ से यहां पर मोबाइल टॉयलेट लगाने की तैयारी की जा रही थी।

ट्रेन का रूट –

जलस्तर बढ़ने से पुराना लोहे का पुल बंद कर दिया गया है। इसके ऊपरी हिस्से में न तो ट्रेनें गुजर रहीं हैं, न ही निचले हिस्से से वाहन। ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है।अगले दो घंटे में दिल्ली-एनसीआर के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन बवाना, सीमापुरी, पश्चिम विहार, कश्मीरी गेट, राजौरी गार्डन, लाल किला इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश के आसार हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button