दिल्ली

Weather Update Today: दिल्ली में फिर लौट आई गर्मी, देश में इन जगहों पर होगी बारिश

दिल्ली में अक्टूबर के महीने में भी गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि महीने की शुरुआत में मौसम बहुत अच्छा था और ठंड का एहसास भी होने लगा था लेकिन बीते कुछ दिनों से राज्य में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है।

Weather Update Today: दिल्ली में मौसम के बदलते रूप से लोग परेशान, अक्टूबर के महीने में भी नहीं मिल रही गर्मी से राहत 


दिल्ली में अक्टूबर के महीने में भी गर्मी जाने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि महीने की शुरुआत में मौसम बहुत अच्छा था और ठंड का एहसास भी होने लगा था लेकिन बीते कुछ दिनों से राज्य में भीषण गर्मी देखने को मिल रही है।

अक्टूबर का महीना लगभग आधा बीत चुका है इस महीने तक ठंड लगभग आ ही जाती है लेकिन दिल्ली के घरो में अभी भी कूलर और एसी गर्मी के महीने की तरह चल रही है। राज्य में सुबह और शाम को ठंड बढ़ी है लेकिन धुप निकलते ही जून का महीना याद आ जाता है।

Read More: Delhi-NCR Weather: दिल्ली में फिर से सांस लेना होगा मुश्किल, देखिए रिपोर्ट

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम

दिल्ली के मौसम की बात करे तो यहां टेम्प्रेचर में गिरावट देखने को मिला है। टेम्प्रेचर कम होने के कारण सुबह में ठंड थोड़ी बढ़ गई है लेकिन 10 बजते ही तेज धुप निकल जाती है और लोगो को गर्मी का सामना करना पड़ता है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज़ किया गया है। इसी के साथ दिल्ली में आज मौसम साफ़ रहेगा और बादल छाए रहेंगे।

इन राज्यों में है बारिश की संभावना

गाजियाबाद और नोएडा में भी ठंड की शुरुआत लगभग हो ही गई है। आने वाले कुछ दिनों में इन दो इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। गाजियाबाद में 15 अक्टूबर यानी रविवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। इसी के साथ, गाजियाबाद में गरज के साथ एक या दो बार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। सोमवार को भी गाजियाबाद में गरज के साथ बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। नोएडा में रविवार और सोमवार को बारिश होने के आसार है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button