दिल्ली

Delhi : इंस्टाग्राम पर लाइव सुसाइड करने की इस शख्स ने की कोशिश, दिल्ली पुलिस ने यूं बचाई जान

एक शख्स इंस्टाग्राम लाइव पर सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था। शख्स ने ब्लेड से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया था। जिसके कारण उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Delhi :  शख्स ने ब्लेड से खुद को गंभीर रूप से किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती


एक शख्स इंस्टाग्राम लाइव पर सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था। शख्स ने ब्लेड से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया था। जिसके कारण उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

दिल्ली के शाहदरा की घटना –

दिल्ली के शाहदरा में शुक्रवार को एक शख्स की अपनी जान लेने की कोशिश कर रहा था, जिसकी जान पुलिस ने  बचा ली है। वह शख्स अपनी शादीशुदा जिंदगी से परेशान होकर  इंस्टाग्राम लाइव पर सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था। वह “व्यक्ति अपने वैवाहिक विवाद से गुजर रहा है और उसके  अभी दो बच्चे भी हैं। इस विवाद को लेकर आगे की कानूनी कारवाई चल रही है। “इस बात की सूचना मिलते ही पुलिस बिना देरी किए मौके पर पहुंची और शख्स को जाने देने से बचा लिया। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस के तुरंत एक्शन लेने से उसकी जान बच गई। इस तरह शख्स और उसके परिवार के लिए दिल्ली पुलिस फरिश्ता साबित हुई है।

Read more: New Delhi : युवा एवं भावी मतदाताओं को कुछ इस अंदाज में चुनाव आयोग करेगा जागरूक

दिल्ली पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन –

22 सितंबर को दिल्ली पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। उसने कहा कि उसका छोटा भाई अकेला रहता है और वह इंस्टाग्राम पर लाइव करते हुए आत्महत्या की कोशिश कर रहा है और उन्होंने आगे कहा कि उसे तुरंत मदद की जरूरत है। इसके बाद पुलिस की टीम कॉल लोकेशन का पता लगाने मे जुट गई। और फिर टेक्निकल डिटेल हासिल करने के बाद दिल्ली के शाहदरा, छोटा ठाकुर के घर पर  पहुंची। और आत्महत्या की कोशिश कर रहे 28 वर्षीय युवक को बचा लिया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button