दिल्ली

Delhi : ग्रेटर कैलाश में BJP के युवा नेता ने की खुदकुशी,अस्पताल में हुई युवक की मौत

दिल्ली में बीजेपी के एक युवा नेता ने खुद को गोली मार ली। बीजेपी नेता करण बांका ने अपने पीएसओ के पिस्टल लेकर अपने आपको गोली मारी।

Delhi : करण बांका ने अपने पीएसओ के पिस्टल से अपने आपको मारी गोली 


दिल्ली में बीजेपी के एक युवा नेता ने खुद को गोली मार ली। बीजेपी नेता करण बांका ने अपने पीएसओ के पिस्टल लेकर अपने आपको गोली मारी।

BJP के युवा नेता ने की खुदकुशी –

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में अपने निजी सुरक्षा अधिकारी पीएसओ के हथियार से कुछ दिन पहले खुद को गोली मारने वाले 28 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि संबंधित युवक राजनीतिक रूप से सक्रिय था और भारतीय जनता पार्टी भाजपा से जुड़ा हुआ था।

Read more: New Delhi : युवा एवं भावी मतदाताओं को कुछ इस अंदाज में चुनाव आयोग करेगा जागरूक

करण  बंका के पिता ने कहा –

ग्रेटर कैलाश-1 निवासी करण बंका अपने स्नानघर में फिसल गए और उनके सिर में चोट लग गई। ये कहकर उसे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने यह बताया कि जब पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि युवक को गोली लगी है। उन्होंने कहा कि युवक ने स्नानघर में खुद को गोली मार ली है। करण  बंका के पिता ने उन्हें स्नानघर में पड़ा देखा और अस्पताल ले गए थे।

करण बंका को लगी गोली –

युवक की दाहिनी कनपटी पर गोली लगने तथा बाईं ओर गोली बाहर निकलने के निशान थे। करण बंका ने एक निजी सुरक्षा अधिकारी को काम पर रखा था। जिस हथियार से गोली मारी गई वह लाइसेंसी था।  और उनके पीएसओ दिनेश का था। गोली लगने के कारण शुक्रवार शाम को युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि मामले की जांच चल रही है। पुलिस उपायुक्त ने कहा कि अब तक की पूछताछ से पता चला है कि करण बंका को पैसों की जरूरत थी और उन्होंने अपने परिचितों को अपने साथ पैसे निवेश करने की पेशकश की थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button