दिल्ली

Delhi Cheapest Market: 5 ऐसी जगहें जहां आपको मिलेगा नवरात्रि के लिए सबसे सस्ता सामान

अगर आप भी नवरात्रि के लिए सस्ते में अच्छा सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको सस्ता और अच्छा सामान मिल सकता है।

Delhi Cheapest Market: 15 अक्टूबर 2023 से 24 अक्टूबर 2023 तक चलेगी इस वर्ष शारदीय नवरात्रि


हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है, जो नौ दिनों तक मनाया जाता है। इस त्योहार में देवी मां के शक्ति रूप की पूजा की जाती है। नवरात्रि 9 दिनों तक चलती है और भारत के कई हिस्सों में बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के अंत में आती है, जो सितंबर या अक्टूबर के आसपास होता है। यह आश्विन मास की पहली से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 को शुरू होकर 24 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगी।

नवरात्रि के इस अवसर पर लोग अपने घरों को सजाने और बाजारों में विभिन्न पूजा सामग्रियों की खरीदारी की तैयारी में जुट गए हैं। वैसे तो महंगाई की भी समस्या है, लेकिन अगर आप सस्ते में अच्छा सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको सस्ता और अच्छा सामान मिल सकता है।

सदर बाजार- 

sadar bazar crowd in delhi during this festive season all latest news: आखिर दिल्ली के सदर बाजार में मिलता क्या है जो इतनी भीड़ है

सदर बाजार एक ऐसी जगह है जहां सभी प्रकार के सामान कम कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं। यहां आपको मां के श्रृंगार सामान से लेकर कन्या पूजन के सामग्री तक सब कुछ आसानी से मिल सकता है।

करोल बाग मार्केट

Cheap Karol Bagh Market in Delhi: भूल तो नहीं गए करोल बाग मार्केट, चांदिनी चौक की शॉपिंग भी है इसके आगे फेल, गहने तक मिल जाते हैं बेहद सस्ते

करोल बाग मार्केट दिल्ली की एक ऐसी जगह है जहां आपको कपड़े, जूते और अन्य सामान सस्ते दाम पर मिलते हैं। नवरात्रि के मौके पर यहां छोटी लड़कियों के लिए ढेर सारे उपहार भी मिल सकते हैं।

Read more:- Famous Markets of India : क्या आप भी हैं खरीदारी के शौकीन, एक बार जरूर करें भारत के इन 5 फेमस बाजारों का रुख

इसके साथ ही, करोल बाग का टिप टॉप बाज़ार भी बड़ा है। यहां आप विभिन्न प्रकार की घरेलू सजावट, क्रॉकरी और अन्य उपहार, साथ ही लंचबॉक्स, प्लेट, ग्लास और बहुत कुछ सस्ते दामों में पा सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि इस बाजार को मंडे मार्केट कहा जाता है।

पहाड़गंज

Delhi Paharganj Market| दिल्ली की सस्ती मार्केट| Delhi Ki Sabse Sasti Market | delhi paharganj market for shopping | HerZindagi

 दिल्ली के लोगों के लिए नवरात्रि की खरीदारी के लिए पहाड़गंज बाजार भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां माता पूजा का सामान ढूंढना बहुत आसान है और कन्या पूजन के सामान के अलावा आपको घर की सजावट, कपड़े, बैग, जूते और भी बहुत कुछ खरीदने का विकल्प मिलेगा।

लाजपत नगर 

Facts About Lajpat Nagar Market,विभाजन के बाद पलायन करने वाले हिंदू और सिख बस गए थे Lajpat Nagar, बड़ा ही दिलचस्प है सेंट्रल मार्केट का सफर - interesting facts about lajpat nagar

कपड़ों और अलग-अलग तरह के जूतों के साथ-साथ यहां नवरात्रि के कपड़े, माता पूजा का सामान और कन्या पूजा के लिए उपहार भी उपलब्ध हैं। इसके साथ ही लाजपत नगर में डोलमा आंटी के मोमोज भी मशहूर हैं। अगर आप लाजपत नगर जाने की सोच रहे हैं तो वहां के मोमोज खाना न भूलें।

सरोजनी नगर

Mini Sarojini Nagar:100 रुपये में खरीद सकते हैं हर चीज, दिल्ली का 'छोटा सरोजनी नगर बाजार' है बहुत सस्ता - Delhi Shopping Place Visit Mini Sarojini Nagar In Najafgarh Market - Amar

 सरोजिनी नगर मार्केट दिल्लीवासियों की पसंदीदा है और यह एक बेहतरीन मार्केट है जहां आपको नवरात्रि की खरीदारी के लिए बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। यहां आपको पूजा का सामान जैसे चुनरी, नारियल की थाली, छोटे-छोटे उपहार आदि सस्ते दाम पर आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप इस मार्केट से और भी कई चीजें खरीद सकते हैं, जैसे कपड़े, जूते आदि।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button