दिल्ली

Delhi Liquor Scam : 10 नवंबर तक बढ़ाई गई आप’ सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत

आप सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Delhi Liquor Scam: संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ी


Delhi Liquor Scam: बीते दिनों दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में गिरफ्तार, आप सांसद संजय सिंह को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 10 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सूचनानुसार दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया है। याद दिला दें  कि संजय सिंह की गिरफ्तारी 4 अक्टूबर को ही  दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले  में  कर ली गई थी ।

Read More : Delhi Police : दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक बेकाबू कार ने पुलिसकर्मी को बुरी तरह रौंदा

आप कार्यकर्ताओं ने की संजय की रिहाई की मांग

कोर्ट में तथाकथित दोषी सांसद संजय सिंह की पेशी से पहले आप कार्यकर्ताओं ने उनकी रिहाई की मांग को लेकर पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ये  मार्च भाजपा ऑफिस तक होने वाला था, जो कि पुलिस द्वारा रोक दिया गया। प्रदर्शनकारियों को फ़िलहाल  हिरासत में ले लिया गया है। ज्ञात हो कि  13 अक्टूबर को सुनवाई में कोर्ट ने  संजय सिंह को 27 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था जो कि अब बढ़ा कर 10 नवंबर तक कर दी गई है।

संजय सिंह की हिरासत की तारीखों में लगातार इजाफा

उधर, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 अक्टूबर को संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। राज्यसभा सांसद संजय सिंह को उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की तलाशी के बाद चार अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। पांच अक्टूबर को उन्हें 10 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया था। उनकी रिमांड 13 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी।

फिलहाल कोर्ट द्वारा संजय सिंह के मामले में  बढ़ाई गई पेशी और हिरासत की तारीखों को देखकर उनकी रियाही मुश्किल जान पड़ रही है। कई लोग ये अटकले भी लगा रहें है कि शायद संजय सिंह भी मनीष सिसोदिया  की तरह लम्बी हिरासत में  रहें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button